फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona virus test starts with gene expert machine at IMS BHU

वाराणसीः जांच किट के अभाव में सफेद हाथी बनी जीन एक्सपर्ट मशीन, बीएचयू प्रशासन का जांच जारी रखने का दावा

Fri, 01 May 2020 08:06 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 01 May 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Corona virus test starts with gene expert machine at IMS BHU
कोरोना वायरस, बीएचयू। - फोटो : अमर उजाला।

आईएमएस बीएचयू में जीन एक्सपर्ट मशीन सफेद हाथी बनी हुई है। बीएचयू प्रशासन जहां इस मशीन से जांच जारी रहने का दावा कर रहा है वहीं डीएम कौशल राज शर्मा के मुताबिक जीन एक्सपर्ट मशीन से जांच में अभी समय लगेगा। इसके लिए अभी किट नहीं आई है।

विज्ञापन


शनिवार से जांच केजीएमयू में ही भेजा जाएगा। बीएचयू माईक्रोबायोलाजी लैब में शुक्रवार को एक पोस्ट डॉक्टोरल छात्रा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इस लैब में जांच बंद कर दी गई है। बीएचयू पीआरओ डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि माइक्रोबायोलॉजी लैब में परीक्षण का कार्य अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि जैसे ही लैब को पूरी तरह सैनेटाइज कर दिया जाएगा, जांच के लिए प्रशिक्षित दूसरी टीम अपना काम शुरू कर देगी।  आईएमएस बीएचयू में कोरोना परीक्षण का काम रुका नहीं है और जीन एक्सपर्ट मशीन के माध्यम से जांच का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीन एक्सपर्ट मशीन को कोरोना परीक्षण के काम को और गति देने के लिए बृहस्पतिवार को ही इंस्टाल किया गया था। इसके अलावा मॉलिक्यूलर बॉयोलाजी की लैब में भी एक आरटीपीसीआर मशीन से जांच की तैयारी की जा रही है। इस पर भी जल्द ही जांच शुरू होगी। इस मशीन में बड़ी संख्या में परीक्षण किये जा सकते हैं। 


वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा का कहना है कि बीएचयू में लगी जीन एक्सपर्ट मशीन से जांच शुरू होने में अभी समय लगेगा। इसकी किट नही आई है। शनिवार से कोरोना के सैंपल केजीएमयू भेजे जाएंगे। पहले दिन 46 सैंपल जा रहे हैं, इसके बाद इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed