फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona virus suspect found in Azamgarh-Mirzapur sample taken of person returned from Japan

आजमगढ़-मिर्जापुर में मिले कोरोना वायरस के संदिग्ध, जापान से लौटे एक व्यक्ति का सैंपल लिया

Fri, 13 Mar 2020 07:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 13 Mar 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
corona virus suspect found in Azamgarh-Mirzapur sample taken of person returned from Japan
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay

आजमगढ़ में शुक्रवार को कोरोना का एक संदिग्ध मिला। जबकि मिर्जापुर में जापान से लौटे एक व्यक्ति के गले में खराश की शिकायत मिली। दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 

विज्ञापन


आजमगढ़ के जहानागंज ब्लॉक के किशुनपुरा गांव का एक व्यक्ति छह मार्च को तुर्की से लौटा था। एयरपोर्ट पर जांच में कोरोना का कोई लक्षण न मिलने पर उसे हेल्पलाइन नंबर देकर घर भेज दिया गया था। गुरुवार को उसे सर्दी, जुखाम और बुखार हो गया।
विज्ञापन


कोरोना की आशंका के चलते उसने हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। इसके बाद टास्क फोर्स टीम उसके घर पहुंची और उसे जिला अस्पताल ले आई। उसे राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि उसके ब्लड का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया है। मिर्जापुर में शुक्रवार को दुबई से लौटे तीन युवकों की जांच में कोई लक्षण नहीं मिला, जबकि जापान से लौटे एक व्यक्ति के गले में खराश होने पर मेंजो फेरेंजियल जांच के लिए सैंपल बीएचयू भेजा गया है।

जौनपुर के रामनगर विकास खंड के दमोदरा गांव का एक युवक दुबई बृहस्पतिवार को लौटा था। उसका सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजा गया है। रिपोर्ट शनिवार को आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed