फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona virus New strain in varanasi International passenger ward will be built in BHU

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की आहट, बीएचयू में बनेगा इंटरनेशनल यात्री वार्ड

Sat, 02 Jan 2021 04:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 02 Jan 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
corona virus New strain in varanasi International passenger ward will be built in BHU
नए कोरोना वायरस के लक्षण - फोटो : iStock/Amarujala

ब्रिटेन से वाराणसी लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की जांच के लिए उसका सैंपल पुणे की लैब भेजा गया है। जिले में पहले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के संदिग्ध मरीज को लेकर प्रशासन चिंतित हो गया है। फिलहाल उसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन

संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट बननी शुरू हो चुकी है। सभी लोगों को लक्षण मिलने पर आइसोलेट करने के साथ ही उनको भी अलग वार्ड में रखने की तैयारी की जा रही है। बीएचयू के साथ दीनदयाल अस्पताल में भी नए स्ट्रेन के मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन



बीएचयू में कोविड लेवल-थ्री अस्पताल में ऐसे मरीजों के इलाज के लिए इंटरनेशनल वार्ड बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही यह वार्ड काम करना शुरू कर देगा। इसमें विदेशों से आने वाले कोरोना वायरस संक्रमित लोगों को ही रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू में डॉक्टरों की टीम मरीज की सेहत पर नजर बनाए हैं। उधर दीनदयाल अस्पताल में भर्ती सुसराल के लोगों की सेहत की भी डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है। रविवार तक इनकी जांच रिपोर्ट भी आ सकती है। मिर्जापुर निवासी युवक में अगर यहां से स्ट्रेन की पुष्टि होती है तो यह पूर्वांचल का पहला केस होगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग को ज्यादा सतर्कता भी बरतनी होगी।

हालांकि शुक्रवार को बीएचयू से कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से ही युवक की सेहत को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। जहां सहायक मलेरिया अधिकारी केके राय के निर्देशन में सुंदरपुर स्थित ससुराल के लोगों का आरटीपीसीआर जांच कर उसे आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजा गया है।

वहीं शनिवार को एक टीम ने युवक की ससुराल में पहुंचकर सैनिटाइजेशन भी किया। उधर प्रभारी सीएमओ डॉक्टर एके मौर्या के मुताबिक कोविड प्रोटोकॉल के हिसाब से युवक के सुंदरपुर स्थित ससुराल वाले घर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि बीएचयू और दीनदयाल दोनों जगहों से युवक और उसके ससुराल के लोगों की सेहत की मॉनिटरिंग की जा रही है। जब तक पुणे से कोई रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक इस बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed