फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Corona virus devotees ban to entry in garvgrih Sanctum sanctorum of Kashi Vishwanath Temple

कोरोना वायरस: काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में नहीं मिलेगा प्रवेश, बाहर से करने होंगे दर्शन

Tue, 17 Mar 2020 03:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 17 Mar 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Corona virus devotees ban to entry in garvgrih Sanctum sanctorum of Kashi Vishwanath Temple
काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक।

देश भर में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। सरकार भी वायरस को रोकने की तैयारी में लगी हुई है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 15 पहुंच गई है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज और सिनेमा घर सब बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अब काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को लेकर समिति ने बड़ा फैसला लिया है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के चलते अब श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में दर्शन नहीं कर सकेंगे। भक्तों को अब बाहर से ही दर्शन करने का निर्देश दिया गया है।

थर्मामीटर से जांच के बाद श्रद्धालुओं को प्रवेश
कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की थर्मामीटर से जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं मंदिर में लगातार साफ-सफाई और सेनिटाइजेशन की विशेष व्यवस्था की गई है। सीईओ विशाल सिंह ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का हाथ पैर अच्छी तरह से धुलवाने और स्वच्छ तौलिये से पोछने का इंतजाम किया गया है। इसके लिए अलग से कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मंदिर के गर्भगृह में दर्शनार्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित है। गर्भगृह के बाहर से ही बाबा को सीधे जल चढ़ाने की व्यवस्था है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में कहा कि सरकारी कार्यालयों में भीड़ खत्म करने के लिए कर्मचारियों को घर से काम करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, साथ ही प्रदेश सरकार ने कोरोना का मुफ्त इलाज किए जाने की घोषणा की है।

इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। इसके अलावा यूपी में सभी परीक्षाएं, प्रतियोगी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। साथ ही स्कूल-कॉलेज और सिनेमा घरों के बंद रहने की तारीख को और आगे बढ़ा दिया है। मतलब अब यूपी में दो अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज और सिनेमा घर सब बंद रहेंगे। सभी धरना प्रदर्शनों पर सरकार ने रोक भी लगा दी है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कोरोना पर केंद्र सरकार की एडवायजरी का 100 फीसदी पालन करने को कहा है साथ ही प्रदेशवासियों से भीड़भाड़ में जाने से बचने की अपील की है। प्रदेश के सभी पर्यटक स्थल 31 मार्च तक बंद रहेंगे।

रोना व्यक्ति से व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलने वाला वायरस है

- कोरोना व्यक्ति से व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलने वाला वायरस है। यह हवा में नहीं फैलता है। कोरोना वायरस आपको तभी होगा जब आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आएंगे।

- अपने हाथों को बार-बार अपने मुंह और नाक पर न लगाएं क्योंकि घर से बाहर जाने पर आप कई ऐसी चीजों का स्पर्श करते हैं जिन पर वायरस होने का खतरा रहता है। इसलिए जितना ज्यादा हो सके, हाथों को धुलते रहें।

- जिन कपड़ों को पहनकर बाहर गए हैं उन्हें घर के कपड़ों से अलग कर रखें। बाहर के कपड़ों को धुलकर धूप में डाल दें। हो सके तो नहा लें अथवा हाथ-पैर, मुंह ठीक से साबुन से धो लें।

- कोरोना वायरस का आकार 400 से 500 माइक्रोन होता है इसलिए कोई भी फेस मास्क आसानी से इसे रोक सकता है। महंगा मास्क लेने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन

ये हैं बचने के आसान उपाय

- अगर आपको बुखार है या खांसी आ रही है तो तुरंत मास्क का इस्तेमाल करें और इस तरह के लक्षण वालों से दूर रहें।
- अगर आप किसी संक्रमण से पीड़ित व्यक्ति कि देखभाल कर रहे हैं तो आपको विशेष सावधानी बरतें
- पीड़ित व्यक्ति का मास्क बंद डिब्बे में डालें।

कब तक जिंदा रहता है वायरस
इस वायरस के जिंदा रहने को लेकर अलग-अलग तर्क दिए जा रहे हैं। इसका समय इस बार पर निर्भर करता है कि इसकी मात्रा कितनी है। पूर्व में आए कोरोना वायरस के आधार पर कोरोना वायरस की सक्रियता का अंदाजा लगाया जा रहा है।

आमतौर पर कागज पर यह पांच घंटे से लेकर 24 घंटे तक जिंदा रह सकता है। किसी धातु पर यह 12 घंटे तक जिंदा रह सकता है। गाउन पर एक घंटे से लेकर दो दिन तक, काटन गाउन पर पांच मिनट से 24 घंटे तक जिंदा रहता है। ऐसी स्थिति में यदि आपको यह आशंका है कि किसी पीड़ित के संपर्क में आए तो तत्काल कपड़ों को साबुन से धुलकर धूप में सुखाएं। तेज धूप में सुखाना ज्यादा कारगर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed