फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona varanasi varanasi RS 500 fine if not wear mask VDA VC isha duhan imposed fine on one of his own officers

मास्क नहीं लगाया तो 500 जुर्माना: वीडीए वीसी ने अपने ही एक अधिकारी पर लगाया अर्थदंड, विभाग में हड़कंप

Thu, 13 Jan 2022 12:17 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 Jan 2022 12:17 AM IST
सार

वीडीए वीसी ईशा दुहन की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। वीसी ने जारी आदेश में सभी कर्मचारियों को मास्क पहनने को लेकर सख्ती की है। कहा कि विभागीय कर्मचारी गाइडलाइन का हर हाल में पालन करें, नजरअंदाज न करें। 

विज्ञापन
corona varanasi varanasi RS 500 fine if not wear mask VDA VC isha duhan imposed fine on one of his own officers
वाराणसी विकास प्राधिकरण परिसर में मास्क जरूरी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी विकास प्राधिकरण(वीडीए) प्रशासन ने मास्क नहीं लगाने पर बुधवार को अपने एक एई का चालान काट 500 रुपये का अर्थदंड लगाया। साथ ही ताकीद कि गई कि भविष्य में ऐसी गलती कोई न करे। अगर कोई कर्मी ऐसा करता है तो उसे भी दंडित किया जाएगा।

विज्ञापन


कोरोना की तीसरी लहर के बीच यह पहली घटना है जिसमें किसी सरकारी विभाग ने अपने ही कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की है।  वीडीए वीसी ईशा दुहन की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। वीसी ने जारी आदेश में सभी कर्मचारियों को मास्क पहनने को लेकर सख्ती की है। कहा कि विभागीय कर्मचारी गाइडलाइन का हर हाल में पालन करें, नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन


शिकायतों का संदर्भ ऑनलाइन वीडीए की वेबसाइट पर दर्ज करने के साथ ही उसकी रोजाना मॉनीटरिंगरोज निगरानी का निर्देश दिया है। ट्रोल फ्री नंबर 18001200288 पर भी शिकायत की सुविधा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में थम नहीं रहा कोरोना: एक दिन में मिले सबसे अधिक 490 संक्रमित,अस्पताल में महज दो मरीज भर्ती

कैंट स्टेशन और रोडवेज परिसर में नियमों की अनदेखी

कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर कोरोना नियमों की अनदेखी की जा रही है। इससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है। रोडवेज की बसों में बिना रोकटोक यात्री बिना मास्क के सफर कर रहे हैं। बिना दूरी और मास्क के कई यात्री परिसर में टहल रहे थे। रेलवे स्टेशन पर दोपहर में यात्री हॉल, प्लेटफार्मों और काउंटर पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं दिखा। 

बनारस स्टेशन पर शाम को कोरोना जांच नहीं

 बनारस रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार पर बनाए गए कोविड जांच केंद्र पर सुबह आठ से लेकर शाम चार बजे तक ही यात्रियों की जांच हो रही है। जबकि स्टेशन से नई दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों का संचालन और आगमन बनारस स्टेशन से होता है। बुधवार को जांच टीम के जाने के बाद जांच डेस्क की कुर्सियाें पर यात्री सोते नजर आए। 

नगवां में अवैध निर्माण ढहाया, मचा हड़कंप

अवैध निर्माणों के खिलाफ वीडीए की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को नगवां वार्ड के खोजवां सरायनंदन में मुन्ना मिश्रा के वेल्डिंग वर्कशॉप को वीडीए की टीम ने ढहा दिया। जोनल अधिकारी परमानंद के मुताबिक इस अवैध निर्माण की शिकायत के बाद उस पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। चोरी-छिपे हुए इस निर्माण की जानकारी जब क्षेत्र के जेई पीएन दूबे को हुई तो वह बुधवार को जेई प्रमोद तिवारी, रामचंद्र के साथ मौके पर पहुंचे और मजदूरों के सहयोग से अवैध वर्कशॉप को तोड़कर कर गिरा दिया। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा रहा।
पढ़ेंः नया आधार कार्ड बनवाने या अपडेट कराने का मौका: डाक विभाग वाराणसी समेत 6 जिलों में चलाएगा अभियान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed