फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona third wave Varanasi update news 490 covid positive found two patients admitted in hospital amid omicron variant

वाराणसी में थम नहीं रहा कोरोना: एक दिन में मिले सबसे अधिक 490 संक्रमित,अस्पताल में महज दो मरीज भर्ती

Wed, 12 Jan 2022 10:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 Jan 2022 10:21 PM IST
सार

वाराणसी में भले ही कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक न लग रहा हो लेकिन रहात की बात ये है कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बिल्कुल कम है। 

विज्ञापन
Corona third wave Varanasi update news 490 covid positive found  two patients admitted in hospital amid omicron variant
वाराणसी में कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में ब्रेक नहीं लग रहा है। हर दिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटा के भीतर रिकार्ड 492 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। संक्रमितों की संख्या हर दिन भले ही बढ़ती जा रही है लेकिन राहत की बात यह है कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बिल्कुल कम है।

विज्ञापन


मंगलवार को 440 मरीज मिले थे जबकि बुधवार को जिले में एक दिन में सबसे अधिक 490 नए मरीज मिले हैं। बुधवार को संक्रमण दर 8.46 रिकार्ड किया गया। इसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 2539 हो गई है। इस समय केवल दो मरीज ही अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


काशी में मरीज भी आठ से दस प्रतिशत की संक्रमण दर से मिल रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी लोगों से अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दे रहा है।  स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 5789 सैंपल की रिपोर्ट बुधवार को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः कोरोना से लड़ने में टीकाकरण सबसे बड़ा हथियार, कमिश्नर बोले- 15-16 जनवरी को किशोरों के लिए चलेगा वैक्सीनेशन महाअभियान

20 मरीज स्वस्थ घोषित

इसमें बीएचयू, निजी मेडिकल कॉलेज, निजी अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में डॉक्टर, पुलिसकर्मी, सरकारी और निजी संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी, छात्र, चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षक, व्यवसायी भी संक्रमित मिले हैं। उधर, ट्रॉमा सेंटर परिसर स्थित स्ट्रेटिक बूथ पर 28 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि बुधवार को होम आईसोलेशन में 20 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए हैं। 

नॉन कोविड अस्पतालों में बनाया जा रहा अलग वार्ड

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद अब नॉन कोविड अस्पतालों में अलग वार्ड बनाया जा रहा है। ताकि ओपीडी में आने वाले मरीजों में अगर किसी तरह के कोविड का कोई लक्षण मिलता है तो उन्हें तुरंत भर्ती कराया जाएगा। साथ ही मरीज का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा और तब तक चिकित्सकों की टीम मरीज की निगरानी करेगी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड अस्पताल में भेजा जाएगा जबकि निगेटिव रिपोर्ट के बाद मरीज को घर भेजा जाएगा। 

जिले में अभी आठ कोविड अस्पताल

जिले में इस समय बीएचयू अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल समेत आठ अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाया गया है। यहां संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जाएगा। नॉन कोविड अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले मरीजों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

तीसरी लहर में मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा जो कि नॉन कोविड अस्पताल है यहां संदिग्ध मरीजों को भर्ती करने के लिए 30 बेड का वार्ड बना दिया गया है। एसआईसी डॉ. प्रसन्न कुमार ने बताया कि वार्ड में भर्ती मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ के चयन, जांच की तैयारी पूरी है। किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एंबुलेंस से उसे कोविड अस्पताल भिजवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed