{"_id":"60d87f788ebc3e32ca1ee4f0","slug":"corona-vaccination-in-varanasi-slot-will-open-for-one-day-in-a-week-for-registration-on-covin","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण: सप्ताह में एक दिन के लिए खुलेगा स्लॉट, आज से ही कोविन पर करेंगे बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण: सप्ताह में एक दिन के लिए खुलेगा स्लॉट, आज से ही कोविन पर करेंगे बुक
Sun, 27 Jun 2021 07:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 27 Jun 2021 07:09 PM IST
सार
सोमवार को टीकाकरण के लिए रविवार की रात आठ बजे से स्लॉट बुक कर सकेंगे। 18 से 44 साल के लोग 28 जून के टीकाकरण के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण के लिए अब तक एक सप्ताह के लिए रविवार को खुलने वाला स्लॉट अब केवल एक दिन के लिए खोला जाएगा। सोमवार को टीकाकरण के लिए रविवार रात आठ बजे से कोविन पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि 18 से 44 साल के लोग 28 जून के टीकाकरण के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करा सकेंगे। इसके अलावा कोवैक्सीन की दूसरे डोज के लिए भी पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
पोर्टल पर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही टीकाकरण केंद्र पर लोगों को पहुंचकर अपना टीका लगवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि महिला और अभिभावक स्पेशल टीकाकरण के लिए सुबह 10 बजे स्लॉट खुलेगा और अगले दिन टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन