फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona's impact, Children's education to be made by WhatsApp group of parents

#Corona: अभिभावकों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर होगी बच्चों की पढ़ाई

Thu, 02 Apr 2020 11:25 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 02 Apr 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Corona's impact, Children's education to be made by WhatsApp group of parents
कोचिंग क्लास - फोटो : social media

प्रदेश के 40 जनपदों के शिक्षकों ने मिशन शिक्षण संवाद के जरिए बच्चों की पढ़ाई शुरू करने पर बृहस्पतिवार को चर्चा की। शिक्षकों ने बच्चों की हित को देखते हुए तकनीक का प्रयोग कर यानी ऑनलाइन माध्यमों से घर से ही बच्चों की पढ़ाई संचालित करने का निर्णय लिया। मिशन शिक्षण संवाद द्वारा प्रदेश के सभी जिलों को सामान्य ज्ञान व अन्य विषयों से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन


जिसे सभी शिक्षकों तक पहुंचाया जाएगा। जिसके बाद शिक्षक अपने विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उस पर प्रतिदिन कुछ न कुछ साझा करेंगे। वह व्हाट्सएप के माध्यम से ही कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे, इससे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन

 

बैठक में वाराणसी जनपद से प्राथमिक विद्यालय भिटारी के प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार संग अन्य जनपद के शिक्षकों ने विचार किया कि अप्रैल से नया सत्र शुरू हो गया है। हम शिक्षकों की जिम्मेदारी बनती है कि घर पर रहकर इस लॉकडाउन का सदुपयोग बच्चों के हित में करते हुए कुछ नया किया जाए। जिससे बच्चों की पढ़ाई का कोई नुकसान न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed