फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona's active patients down, 583 new patients found; Second dose vaccine crisis continues

कोरोना के एक्टिव मरीज घटे, 583 मिले नए मरीजदूसरी डोज के टीके का संकट बरकरार

Thu, 13 May 2021 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Corona's active patients down, 583 new patients found; Second dose vaccine crisis continues
वाराणसी। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आने के कारण एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी कम होकर 10 हजार से नीचे आ गया है। होम आइसोलेशन, अस्पताल मिलाकर 8557 का इलाज चल रहा है। इधर, बुधवार को 583 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि छह मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मई महीने के शुरुआत में जहां हर दिन 1500 से 1700 मरीज मिल रहे थे वह कम होकर 700 से 800 तक आ गया है। बुधवार को करीब एक माह बाद एक दिन में नए मरीजो की संख्या 600 से कम हो गई। बुधवार को 10396 सैंपल की रिपोर्ट में नंदलालपुर में 8,जंसा में सबसे ज्यादा 50 से अधिक लोग अलग-अलग जगहों पर संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा महामना इंटर कॉलेज बच्छाव में तीन, बीएचयू, बीएलडब्ल्यू, पांडेपुर महमूरगंज रामनगर समेत अलग-अलग इलाकों में कोरोना मरीज मिले हैं। जिले में कुल 76944 संक्रमित मरीजों में 67727 डिस्चार्ज, 660 की मौत के बाद अब 8557 एक्टिव मरीज रह गए हैं।
विज्ञापन

---
दो महिलाओं समेत छह की मौत
बीएचयू में भर्ती सामनेघाट निवासी 53 वर्षीय महिला, इंदिरा डायग्नोस्टिक में 62 वर्षीय कंचनपुर निवासी पुरुष, ट्रामा सेंटर में शिवपुर निवासी 56 वर्षीय पुरुष, शुभम सद्भावना हास्पिटल में 30 वर्षीय दुर्गाकुंड निवासी पुरुष, अनंत हास्पिटल में महमूरगंज की 75 वर्षीय महिला और एपेक्स हास्पिटल में नदेसर निवासी 53 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed