फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona's 783 new patients, 12 killed

कोरोना के 783 नए मरीज, 12 की मौत

Fri, 14 May 2021 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Corona's 783 new patients, 12 killed
वाराणसी। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन एक बार फिर से मौत का आंकड़ा बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को कोविड अस्पतालों में कुल 12 मरीजों की मौत हुई है जबकि 783 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग को कुल 10,089 सैंपलों की रिपोर्ट मिली। जिला कारागार में दो, मेंटल हॉस्पिटल में चार, ढेलवरिया में 18, बिर्दोपुर में आठ, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में 8 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा पांडेयपुर, लहरतारा, सिगरा , महमूरगंज, मंडुआडीह सहित अलग-अलग जगहों पर भी संक्रमित मिले हैं। वहीं, होम आइसोलेशन में बृहस्पतिवार को 683 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए जबकि 86 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 77,727 पहुंच गया। 68,456 अब तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, 672 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 8,599 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

इनकी हुई मौत
डीआरडीओ में भर्ती निवासी शिवदासपुर निवासी 75 वर्षीय पुरुष, अखरी बाईपास निवासी 85 वर्षीय महिला, लहंगपुरा की 67 वर्षीय महिला, हरहुआ निवासी 72 वर्षीय पुरुष की मौत हुई। एपेक्स हॉस्पिटल में चंदन नगर निवासी 56 वर्षीय महिला, बीएचयू में 67 वर्षीय चांदमारी निवासी पुरुष, केदारनगर कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय पुरुष, आशापुर निवासी 30 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। साथ ही मंडलीय अस्पताल में 22 वर्षीय केशवपुर निवासी पुरुष, बीएचयू में मड़ौली निवासी 80 वर्षीय पुरुष, खोजवा के 64 वर्षीय पुरुष, ट्रामा सेंटर में कंदवा निवासी 77 वर्षीय पुरुष की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed