{"_id":"60c515fa8ebc3e99b62ca560","slug":"corona-rules-are-being-blown-up-at-railway-stations-varanasi-news-vns5945084110","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशनों पर कोरोना नियमों उड़ाई जा रहीं धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशनों पर कोरोना नियमों उड़ाई जा रहीं धज्जियां
विज्ञापन
कोरोना केस कम होने के कारण कई राज्यों में अनलॉक हो गया है। जिसके चलते काम की तलाश में लोग फिर से दूसरे राज्यों को लौटने लगे हैं। इसके कारण रेलवे स्टेशनों पर काफी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। लेकिन इस दौरान यात्रियों द्वारा कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आलम यह है कि न सिर्फ यात्री बल्कि वहां तैनात कर्मचारी भी न तो मास्क पहन रहे हैं, न सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। हमने शहर के तीन स्टेशनों पर जाकर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किए जाने की हकीकत जानी।
कैंट रेलवे स्टेशन : समय दोपहर 2 बजे
कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार को कुछ लोगाें ने सही से मास्क नहीं लगाए दिखे। दोपहर के समय ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे लोग में सामाजिक दूरी नहीं दिखी। यही हाल पूछताछ काउंटर के सामने भी दिखा। यहां जमीन पर बैठे लोग भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते दिखे।
मंडुवाडीह स्टेशन : दोपहर 1.30 बजे
मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर दोपहर में कुछ सफाईकर्मी मास्क नहीं लगाए दिखे। स्टेशन के मुख्य द्वारा पर कोविड हेल्प डेस्क पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ उनके एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था की गई थी। आने जाने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और एंटीजन टेस्ट किया जा रहा था।
विज्ञापन
सिटी स्टेशन : दोपहर तीन बजे
सिटी स्टेशन पर कोरोना नियमों का पालन नहीं हो रहा है। शनिवार दोपहर तीन बजे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बिना मास्क के बैठे यात्री दिखाई दिए। साथ ही एक महिला सुरक्षाकर्मी भी बिना मास्क के एक महिला यात्री से पूछताछ करती दिखी। इस दौरान यात्री ने भी मास्क नहीं पहना था।
रेलवे स्टेशनों पर कोविड के प्रति यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। थर्मल स्क्रीनिंग के साथ एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच भी कराई जा रही है। नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई हो रही है।- आनंद मोहन, स्टेशन डायरेक्टर कैंट
कोरोना के प्रति लापरवाही सही नहीं है। रेलवे की ओर से मास्क व सामाजिक दूरी के लिए यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है।- अशोक कुमार, जन संपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे