विश्व को मुक्ति दिलाने के लिए वाराणसी में शुरू हुआ कोरोना निवारण यज्ञ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे विश्व के लिए कोरोना वायरस महामारी जो हजारों लोगों की जान ले चुका है उससे निजात दिलाने के लिए बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में पवनपुत्र हनुमान जी का पूजन व हवन शुरू हुआ। काशी के साथ संपूर्ण भारत में कई जगहों पर हनुमान जी से कोरोना वायरस को नष्ट करने के लिए प्रार्थना की जा रही है।
कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए शनिवार को बीएचयू स्थित तारा नगर कॉलोनी के वेद मंदिर में वैदिक अनुष्ठान आरंभ हुआ। वैदिक एजुकेशनल रिसर्च सोसायटी के तत्वावधान में 51 वैदिक ब्राह्मणों ने जगतशिष्य वेद मंदिर में सप्त दिवसीय श्री हनुमान चालीसा पाठ प्रारंभ कर दिया है।
यह आयोजन संपूर्ण भारत में कई स्थानों पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव ने लोगों के कल्याण के लिए विषपान कर लिया था उसी तरह से उनके रुद्रावतार पवन पुत्र हनुमान पूरे विश्व की रक्षा के लिए कोरोना वायरस को नष्ट करेंगे। यह मानव के कुकर्म का ही फल है। हम शाकाहार के बजाय मांसाहार प्रवृत्ति की ओर बढ़ते जा रहे हैं जिसके कारण यह सब हो रहा है।