फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona patients increased, two people from Chennai infected

कोरोना के मरीज बढ़े, चेन्नई से आए दो लोग संक्रमित

Sun, 05 Dec 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Corona patients increased, two people from Chennai infected
देश में नए वैरियंट ओमिक्रॉन की आहट के बीच काशी में भी कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दो दिन में तीन नए मरीज मिले हैं। शुक्रवार को मुंबई से आई एक महिला के संक्रमित होने के बाद शनिवार को चेन्नई से आए दो मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनके संपर्क में आने वाले 114 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है। सभी की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

कोरोना के नए वैरियंट को लेकर जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एयरपोर्ट पर बाहर से आने वालों की जांच के साथ ही शिक्षण संस्थानों सहित अन्य जगहों पर भी फोकस सैंपलिंग की जा रही है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। पहले फ्रांस और फिर मुंबई से परिवार संग काशी आई 33 वर्षीय महिला में पुष्टि होने के बाद उसे नदेसर स्थित होटल में क्वारंटीन किया गया है। शनिवार को सामनेघाट में रहने वाले 28 वर्षीय और एक 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि दो लोग संक्रमित हुए हैं, वह मद्रास से बीएचयू में इलाज कराने आए थे। वह सामनेघाट में ही क्वारंटीन हैं। फिलहाल स्वास्थ्य टीम इन पर नजर रख रही है।
विज्ञापन

आईएमएस बीएचयू में होगी जीनोम सीक्वेंसिंग
जिले में तीन लोगों के संक्रमित होने के बाद इनके सैंपल की जीनोम सीक्वेसिंग कराई जाएगी। आईएमएस बीएचयू के एमआरयू लैब में जीनोम सीक्वेसिंग सोमवार से शुरू होगी। लैब की प्रभारी प्रो. रोयाना सिंह ने बताया कि गाजीपुर में चार और वाराणसी में मिले मरीजों को मिलाकर कुल 8 लोगों के सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग होगी। रिपोर्ट बुधवार तक आएगी। तभी पता चल सकेगा कि यह ओमिक्रॉन है या कोई और वैरियंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed