फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona patient will get prasad of kashi vishwanath mandir

कोरोना संक्रमितों तक पहुंचेगा बाबा विश्वनाथ रसोई का प्रसाद

Tue, 13 Apr 2021 02:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 13 Apr 2021 02:13 PM IST
सार

काशी विश्वनाथ मंदिर की रसोई का प्रसाद अब कोरोना मरीजों और उनके परिवार तक भी पहुंचेगा। जिससे किसी को खाने की समस्या पैदा न हो।

विज्ञापन
Corona patient will get prasad of kashi vishwanath mandir
काशी विश्वनाथ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की रसोई का प्रसाद अब कोरोना संक्रमितों के घर पहुंचेगा। मंदिर प्रशासन की ओर से मरीजों को राहत देने के लिए यह कदम उठाया गया है। टीम घर-घर बाबा विश्वनाथ का प्रसाद पहुंचाएगी। मंडलायुक्त के निर्देश पर प्रसाद वितरण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


शहर में संक्रमण की रफ्तार बेलगाम हो चुकी है। हालत यह है कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र सहित शहर में कई परिवार के सभी लोग संक्रमित हैं। ऐसे में उनके सामने भोजन की समस्या खड़ी हो गई है। जानकारी होने पर मंडलायुक्त ने ऐसे संक्रमित परिवारों तक मदद पहुंचाने की पहल की है।
विज्ञापन

 

 

स्वास्थ्य विभाग से मिले डाटा के आधार पर परिवारों को बाबा की रसोई का प्रसाद पहुंचाया जाएगा।  पिछले साल लॉकडाउन के दौरान बाबा विश्वनाथ की रसोई से जरूरतमंदों को भोजन का वितरण कराया गया था। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि संक्रमित परिवारों को पैक प्रसाद पहुंचाया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed