{"_id":"609563488416c0684b1f79aa","slug":"corona-patient-to-be-admitted-to-ayurveda-medical-college-dm-inspected-kovid-hospital-of-200-beds","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में भी भर्ती होंगे कोरोना मरीज, दो सौ बेड के कोविड अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में भी भर्ती होंगे कोरोना मरीज, दो सौ बेड के कोविड अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण
Fri, 07 May 2021 09:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 07 May 2021 09:26 PM IST
सार
महाविद्यालय में स्थापित होगा लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
आयुर्वेद चिकित्सालय में कोविड मरीजों के इलाज के लिए चालू किए जाने के संदर्भ में निरीक्षण करते जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में भी अब कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती होंगे। अस्पताल में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित किया जाएगा और यहां पर दो सौ संक्रमित मरीजों को भर्ती करने की सुविधा होगी। शुक्रवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के अस्पताल का निरीक्षण किया। कोविड मरीजों के लिहाज से अस्पताल में मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया। अस्पताल में उपलब्ध बेड, किचन, शौचालय आदि की जानकारी ली। आयुर्वेदिक अस्पताल में तीनों तल पर प्राइवेट एवं जनरल वार्ड मिलाकर कुल 184 बेड उपलब्ध हैं।
डीएम ने कहा कि इस अस्पताल को और बेड उपलब्ध कराते हुए 200 बेड का कोविड अस्पताल चालू किए जाने की कार्यवाही शुरू की जा रही है। इसके लिए लिक्विड आक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा। आवश्यक उपकरण, ऑक्सीजन सिलिंडर आदि की व्यवस्था की जा रही है। आयुर्वेदिक अस्पताल की साफ-सफाई करने, व्यवस्था दुरुस्त करने तथा ऑक्सीजन सप्लाई लाइन व जरूरी उपकरण लगाने के लिए उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। भ्रमण के दौरान उन्होंने अस्पताल में चल रहे वैक्सीनेशन की जानकारी ली।
इस दौरान जिलाधिकारी ने जागरूकता के लिए मोबाइल जीप का उद्घाटन भी किया। प्राचार्य प्रो. नीलम गुप्ता ने बताया कि मोबाइल जीप के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचने के उपाय बताए जाएंगे और औषधियों का वितरण भी किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. भावना द्विवेदी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. विनय मिश्रा, आनंद द्विवेदी सहित महाविद्यालय के चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित रहे।