फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona infection increasing in varanasi: adminitration will take action for not following corona Guideline

वाराणसी में बढ़ता संक्रमण: कोरोना गाईडलाइन का पालन न करने पर होगी कार्रवाई, 200 पार हुए एक्टिव मामले

Thu, 25 Mar 2021 12:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Mar 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
corona infection increasing in varanasi: adminitration will take action for not following corona Guideline
प्रतीकात्मक तस्वीर

वाराणसी में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जहां दुकानों पर सोशल डिस्टसिंग का पालन न करने पर तीन दिन बंद कराया जाएगा, वहीं बिना प्रशासन के अनुमति के कोई भी होली का आयोजन भी नहीं कर सकेगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ही कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मॉस्क लगाकर बाहर निकलने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील भी की जा रही है। इन सबके बाद भी बाजार, दुकान आदि जगहों पर उल्लंघन दिख रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि सभी को मॉस्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी है। बताया कि किसी तरह का कोई लाकडाउन लगने वाला नहीं है, इसको लेकर अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई होगी। बताया कि जिस दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं दिखेगा, उसे तीन दिन के लिए बंद कराया जाएगा। शुक्रवार से यह कार्रवाई भी शुरू करा दी जाएगी, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है।
विज्ञापन


इसके अलावा होली पर कोई भी आयोजन बिना प्रशासन के अनुमति के नहीं होने पाएंगे। इसमें अनुमति लेने वालों को संबंधित स्थल पर क्षमता से 50 फीसदी लोगों को ही बुलाना होगा, साथ ही यहां सभी को मॉस्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के मिले 37 नए मरीज

वाराणसी में कोरोना का संक्रमण लगतार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को विभिन्न जगहों से 37 मरीज संक्रमित मिले हैं। यह एक दिन में मिलने वाले मरीजों का इस साल का सबसे अधिक आंकड़ा है। एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी 200 के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 4244 लोगों की जांच हुई, 4803 की रिपोर्ट मिली है।

विमान में बैठने वाला था यात्री, रिपोर्ट आई पॉजिटिव
इंडिगो के विमान से दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री की कोरोना रिपोर्ट बुधवार शाम पॉजिटिव आ गई। यात्री ने इसकी सूचना एयरलाइंस को दी तो यात्रा रद्द कर मेडिकल टीम ने यात्री को 14 दिन होम आइसोलेशन के लिए भेज दिया। पत्नी संग पहुंचे यात्री के मोबाइल पर रिपोर्ट पाजिटिव आई। टर्मिनल भवन के बाहर से ही यात्री घर मंडुवाडीह लौट गया। इसके बाद एयरपोर्ट अथारिटी ने एयरपोर्ट परिसर को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed