वाराणसी में बढ़ता संक्रमण: कोरोना गाईडलाइन का पालन न करने पर होगी कार्रवाई, 200 पार हुए एक्टिव मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जहां दुकानों पर सोशल डिस्टसिंग का पालन न करने पर तीन दिन बंद कराया जाएगा, वहीं बिना प्रशासन के अनुमति के कोई भी होली का आयोजन भी नहीं कर सकेगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ही कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मॉस्क लगाकर बाहर निकलने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील भी की जा रही है। इन सबके बाद भी बाजार, दुकान आदि जगहों पर उल्लंघन दिख रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि सभी को मॉस्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी है। बताया कि किसी तरह का कोई लाकडाउन लगने वाला नहीं है, इसको लेकर अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई होगी। बताया कि जिस दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं दिखेगा, उसे तीन दिन के लिए बंद कराया जाएगा। शुक्रवार से यह कार्रवाई भी शुरू करा दी जाएगी, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है।
इसके अलावा होली पर कोई भी आयोजन बिना प्रशासन के अनुमति के नहीं होने पाएंगे। इसमें अनुमति लेने वालों को संबंधित स्थल पर क्षमता से 50 फीसदी लोगों को ही बुलाना होगा, साथ ही यहां सभी को मॉस्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना अनिवार्य होगा।
कोरोना के मिले 37 नए मरीज
विमान में बैठने वाला था यात्री, रिपोर्ट आई पॉजिटिव
इंडिगो के विमान से दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री की कोरोना रिपोर्ट बुधवार शाम पॉजिटिव आ गई। यात्री ने इसकी सूचना एयरलाइंस को दी तो यात्रा रद्द कर मेडिकल टीम ने यात्री को 14 दिन होम आइसोलेशन के लिए भेज दिया। पत्नी संग पहुंचे यात्री के मोबाइल पर रिपोर्ट पाजिटिव आई। टर्मिनल भवन के बाहर से ही यात्री घर मंडुवाडीह लौट गया। इसके बाद एयरपोर्ट अथारिटी ने एयरपोर्ट परिसर को सैनिटाइज कराया।