फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona infected reached ambulance to ward in six minutes

Varanasi News: छह मिनट में एंबुलेंस से उतरकर वार्ड तक पहुंचा कोरोना संक्रमित

Tue, 11 Apr 2023 08:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 08:28 PM IST
विज्ञापन
Corona infected reached ambulance to ward in six minutes
फोटो
विज्ञापन

छह मिनट में एंबुलेंस से वार्ड तक पहुंचा कोरोना संक्रमित
ऑपरेशनल रेडिनेस के तहत कोविड अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर हुई मॉकड्रिल
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कोविड अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच, इलाज की सुविधाओं को परखने के लिए मंगलवार को मॉकड्रिल हुई। ऑपरेशनल रेडिनेस के तहत दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में एक डमी कोरोना संक्रमित को एंबुलेंस से लाया गया। एंबुलेंस से उतारकर उसे छह मिनट में आइसोलेशन वार्ड तक कर्मचारी लेकर पहुंचे। इसके बाद डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया।
जिले में दीनदयाल, बीएचयू अस्पताल, छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित कुल 13 इकाइयों पर कोरोना से बचाव के लिए पूर्वाभ्यास हुआ। जिला अस्पताल में अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. मंजुला सिंह ने डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ को पीपीई किट, मास्क, ग्लव्स के बारे में बताया। अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट, कंसट्रेटर, कोविड वार्ड व वेंटिलेटर्स की क्रियाशीलता, जरूरी सामानों की भी जानकारी ली। सीएमओ डाॅ. संदीप चौधरी ने बताया कि बुधवार को भी मॉकड्रिल होगी।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी व एसीएमओ डॉ. एसएस कनौजिया और चिकित्साधिकारी डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि नोडल अधिकारी की देखरेख में पूर्वाभ्यास किया गया। डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ को सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article