फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona in sonbhadra: 15 corona positive cases found in sonbhadra covid 19 in up

Corona in Sonbhadra: आज जिले में फिर मिले इतने मरीज, संक्रमितों की संख्या 500 होने के करीब

Mon, 27 Jul 2020 04:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Jul 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Corona in sonbhadra: 15 corona positive cases found in sonbhadra covid 19 in up
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 15 और लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 428 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ एसके उपाध्याय ने की है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव मिले लोगों में 299 स्वस्थ हो गए हैं। एक्टिव केस 129 हो गए हैं।

विज्ञापन

इस बीच सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलग-अलग जगहों पर रेंडम व संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। रविवार तक 12,997 लोगों के सैंपल लिए जा चुके थे। इनमें से 12,308 की रिपोर्ट सोमवार को दोपहर तक आई थी।
विज्ञापन



इनमें से 428 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव और 11,880 की निगेटिव मिली है। सीएमओ के मुताबिक सोमवार को जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनके आवास व आसपास के क्षेत्रों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में मिले 40 कोरोना मरीज :
वाराणसी जिले में कोरोना मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी सुबह 11 बजे तक 40 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस 1200 से ज्यादा हो गए हैं।

सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से 503 सैंपल की मिली रिपोर्ट में अलग-अलग जगहों से कुल 40 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या जहां 2,125 हो गई है। वहीं 855 मरीज कोरोना को मात देकर घर पहुंच चुके हैं, 42 मरीजों की मौत के बाद 1228 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed