फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona impact varanasi Telemedicine service started take online consultation from doctors sitting at home see numbers

कोरोना का असर: वाराणसी में शुरू हुई टेलीमेडिसिन सेवा, घर बैठे डॉक्टरों से ले सकेंगे ऑनलाइन परामर्श, देखें नंबर

Sun, 09 Jan 2022 11:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 09 Jan 2022 11:42 PM IST
सार

वाराणसी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए और अस्पतालों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अब टेलीमेडिसिन के जरिये भी मरीजों का उपचार होगा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इन चिकित्सकों से बातचीत कर सलाह ली जा सकती है

विज्ञापन
corona impact varanasi Telemedicine service started  take online consultation from doctors sitting at home  see numbers
वाराणसी में शुरू हुई टेलीमेडिसिन सेवा - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से सामान्य बीमारियों से परेशान लोगों की सुविधा के लिए वाराणसी में टेलीमेडिसिन सेवा की शुरूआत की गई है। इसके माध्यम से कोई भी घर बैठे चिकित्सक से ऑनलाइन परामर्श ले सकता है। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गठित की गई है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि होम आईसोलेशन में रहने वाले संक्रमित मरीज को भी अगर कोई परेशानी है तो वह भी इन नंबरों पर बातचीत कर सलाह ले सकेगा। सीएमओ डॉ.संदीप चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में शुरू टेलीमेडिसिन सेवा में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इन चिकित्सकों से बातचीत कर सलाह ली जा सकती है।  
विज्ञापन


वाराणसी में कोरोना के 1378 केस
वाराणसी में कोरोना संक्रमण तेज हो चला जा रहा है। रविवार को वाराणसी में 375 कोविड पॉजिटिव मिले। इस तरह से अब जिले में कोविड पॉजिटिव की संख्या 1378 हो गई है। उधर, अब तक बीएछयू की एमआरयू लैब में 96 सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग में 77 लोगों में ओमिक्रॉन की भी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में बढ़ी पांबदियां: सार्वजनिक स्थलों और गंगा घाटों पर शाम 4 बजे के बाद रोक, जानें क्या बंद और क्या खुला रहेगा

  • डॉ. अमरेंद्र कुमार-मनोरोग विशेषज्ञ - मानसिक चिकित्सालय-9415294943
  • डॉ.रविंद्र कुशवाहा-मनोरोग विशेषज्ञ-मेंटल क्लिनिक, मंडलीय अस्पताल-8789482183
  • डॉ.क्षितिज तिवारी-फिजीशियन-एस.वी.एम. चिकित्सालय-9554206384
  • डॉ. निशांत चौधरी-फिजीशियन-मंडलीय अस्पताल-9839089512
  • डॉ.रवि कुमार सिंह-सर्जन-मंडलीय अस्पताल-9718667091
  • डॉ. प्रभात कुमार सिंह- सर्जन-मंडलीय अस्पताल-737991195
  • डॉ. प्रसन्न कुमार-प्रमुख अधीक्षक-मंडलीय अस्पताल-9415226744
  • डॉ. अनिल कुमार सिन्हा- अर्थो सर्जन -मंडलीय अस्पताल-9454055068

  • डॉ. सीपी गुप्ता-बाल रोग विशेषज्ञ-मंडलीय अस्पताल-8896018624
  • डॉ.श्रीप्रकाश सिंह-बाल रोग विशेषज्ञ-मंडलीय अस्पताल-9415227100
  • डॉ.वीएस त्रिपाठी-नेत्र रोग विशेषज्ञ-मंडलीय अस्पताल-9415354817
  • डॉ.दिनेश सिंह यादव-नेत्र रोग विशेषज्ञ-मंडलीय अस्पताल-9415217935
  • डॉ. हरिचरण सिंह-ई.एन.टी. सर्जन-मंडलीय अस्पताल-9415207281
  • डॉ. रचना सिंह-ई.एन.टी. सर्जन-मंडलीय अस्पताल-9532679508
  • डॉ. सोनिया पडियार-फिजीशियन-एल.बी.एस.चिकित्सालय, रामनगर-9628171629
  • डॉ.पीके भारती-सर्जन-एलबीएस चिकित्सालय, रामनगर-8917837977

  • डॉ.जे.पी.वर्मा- अर्थो सर्जन -एलबीएस चिकित्सालय, रामनगर-9450950966
  • डॉ.मीनाक्षी दूबे-स्त्री  रोग विशेषज्ञ-एलबीएस चिकित्सालय, रामनगर-9455119143
  • डॉ.देवानन्द-नेत्र रोग विशेषज्ञ-एलबीएस चिकित्सालय-रामनगर-9415350746
  • डॉ. सारिका राय-स्त्री रोग विशेषज्ञ-शहरी सास्वा केंद्र दुर्गाकुण्ड-9839310989
  • डॉ. जान्हवी सिंह-स्त्री रोग एवं सर्वाइकल कैंसर-सम्पूर्ण क्लिनिक, डी.डी.यू.-9450542241
  • डॉ.डी.एन. सिंह-डायबिटीज, हाइपरटेंशन एवं अस्थि रोग-एन.सी.डी. क्लिनिक डी.डी.यू.-9935640684
  • डॉ. आर.एन.सिंह-वृद्ध रोग डायबिटीज एवं हाइपरटेंशन-मंडलीय अस्पताल-9415274023

पढ़ें: वाराणसी में कोरोना का कहर: 20 बच्चों, 150 महिलाओं समेत मिले 375 नए कोविड पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed