फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona impact varanasi kashi vishwanath dham Thermal scanning necessary for devotees Preparation for permanent ban on entry into garbhgrih

कोरोना का असर: काशी विश्वनाथ धाम में बिना थर्मल स्कैनिंग नहीं मिलेगा प्रवेश, गर्भगृह में जाने पर स्थायी रोक की तैयारी

Sun, 09 Jan 2022 01:09 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 09 Jan 2022 01:09 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम में रविवार से श्रद्धालुओं को थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही मंदिर में प्रवेश मिलेगा। बिना मास्क के मंदिर में अब किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

 

विज्ञापन
corona impact varanasi kashi vishwanath dham Thermal scanning necessary for devotees Preparation for permanent ban on entry into garbhgrih
श्री काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर दी गई है। रविवार से श्रद्धालुओं को थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही मंदिर में प्रवेश मिलेगा। बिना मास्क के  मंदिर में अब किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद देश भर से श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। शासन ने मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भीड़ प्रबंधन व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अब मंदिर में झांकी दर्शन की व्यवस्था को स्थायी तौर पर लागू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


सीएम योगी ने भीड़ के इंतजाम का लिया था जायजा
13 दिसंबर के बाद 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने  काशी विश्वनाथ धाम में छह जनवरी को निरीक्षण के दौरान भीड़ के इंतजाम का जायजा लिया था। उन्होंने अधिकारियों से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भीड़ प्रबंधन का  इंतजाम करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में ओमिक्रॉन विस्फोट: जीनोम सीक्वेंसिंग के बाद 96 में से 77 की पुष्टि, बीते चार दिन में 894 कोरोना पॉजिटिव

झांकी दर्शन के लिए शासन से अनुमति के लिए प्रस्ताव तैयार

इसके बाद मंदिर प्रशासन ने लगातार उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए बाबा के स्पर्श और गर्भगृह में प्रवेश पर स्थायी रोक पर विचार कर  रहा है। इसके तहत अब भक्तों को बाहर से ही झांकी दर्शन कराया जाएगा और जलाभिषेक के लिए गर्भगृह के पास विशेष पात्र लगाए जाएंगे। झांकी दर्शन के लिए शासन से अनुमति के लिए प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।  मंदिर प्रशासन भक्तों को दबाव को देखते हुए इस व्यवस्था को स्थायी तौर पर लागू करने की तैयारी में है। 

सामान्य दिनों से पांच से आठ गुना ज्यादा भक्त पहुंच रहे

corona impact varanasi kashi vishwanath dham Thermal scanning necessary for devotees Preparation for permanent ban on entry into garbhgrih
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

अधिकारियों की मानें तो काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद सामान्य दिनों से पांच से आठ गुना ज्यादा भक्त पहुंच रहे हैं। फरवरी में पूरी तरह धाम खुलने के बाद निश्चित ही यह संख्या और बढ़ जाएगी।  पहली जनवरी को पांच लाख से अधिक भक्तों ने बाबा के दर्शन किये थे और दो जनवरी को यह आंकड़ा दो लाख था।

गर्भगृह में सभी भक्तों को प्रवेश कराकर पूजन कराने में पुलिस प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी थी। बाहर से पहुंच रहे भक्तों की बड़ी संख्या के मद्देनजर मंदिर प्रशासन ने वीआईपी दर्शन पर रोक लगाने के साथ ही काशीवासियों से सुबह 7 से 9 बजे तक दर्शन-पूजन नहीं करने की अपील भी की थी। 
पढ़ेंः पहली बार काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव ने पहनी वर्दी, ओमिक्रॉन के खात्मे की लगाई गुहार, तस्वीरों में देखें
 

गर्भगृह के चारों प्रवेश द्वार पर बैरिकेड

काशी विश्वनाथ मंदिर में गर्भगृह के चारों प्रवेश द्वार पर बैरिकेड लगाया गया है। पीतल के विशेष पात्र (अर्घ्या) के जरिए भक्तों से जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कराया जा रहा है। मंदिर के अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में झांकी दर्शन की व्यवस्था फौरी तौर पर लागू है। शासन के निर्देश पर स्थायी रूप से दर्शन कराने पर निर्णय लिया जाएगा।

गर्भगृह में केवल पुजारी, सेवादार को प्रवेश

मंदिर प्रशासन की नई व्यवस्था के अनुसार गर्भगृह में केवल अर्चक, पुजारी और सेवादारों को प्रवेश दिया जाएगा। दैनिक पूजन और आरती की व्यवस्था निरंतर परंपरागत तरीके से जारी रहेगी। सेवादारों को केवल सफाई के लिए प्रवेश दिया जाएगा। यह व्यवस्था वर्तमान में चल रही है।
पढ़ेंः वाराणसी में 16 बीएलओ सस्पेंड: डीएम बोले- भड़काऊ भाषण देने वालों का नाम होगा नोट, हर हाल में होगा आचार संहिता का पालन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed