वाराणसी में 16 बीएलओ सस्पेंड: डीएम बोले- भड़काऊ भाषण देने वाले का नाम होगा नोट, हर हाल में होगा आचार संहिता का पालन
वाराणसी के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शनिवार को आरओ, एआरओ के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्य में लापरवाही पर 16 बीएलओ को सस्पेंड कर दिया। साथ ही चुनाव संबंधी कई दिशा निर्देश दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जुड़ी बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के सामने 16 बीएलओ की शिकायतें आईं। जिस पर उन्होंने सभी को निलंबित करते हुए कंट्रोल रूप से अटैच करने के निर्देश दिए। भड़काऊ भाषण देने वाले का नाम नोट होगा और भाषण भी रिकार्ड किया जाएगा।
यह निर्देश शनिवार को कमिश्नरी में डीएम कौशलराज शर्मा ने दिया। डीएम की अध्यक्षता में अधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान उनके दायित्वों के बारे में गहनता से बताया गया। चुनाव से जुड़े सहायक व्यय प्रेक्षक, लेखा टीम, खंड विकास अधिकारियों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें बताया गया कि किसी भी परिस्थिति में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न होने पाए।
डीएम की अध्यक्षता में शनिवार को कमिश्नरी ऑडिटोरियम में आरओ, एआरओ की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने डुप्लीकेट मतदाताओं को चिह्नित कर मतदाता सूची से बाहर करने का निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक जितने भी मतदाता हैं उनकी सूची तैयार करें। इनका मतदान बैलेट पेपर से कराया जाना है।
साथ ही जिनके वोटर कार्ड पर फोटो गलत है, उसका फार्म भरकर आज से ही सही कराना सुनिश्चित करें। जो बीएलओ काम ठीक से नहीं कर रहे हैं। उनको आज ही हटा कर उनके जगह पर दूसरे को तैनात करें। जिले में बने माडल बूथ, ग्रीन बूथ का निरीक्षण कर जरूरी व्यवस्था कराने को कहा।
डीएम के स्तर से रोड शो की अनुमति
डीएम ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के समय किसी भी पार्टी, जनप्रतिनिधियों की ओर से आयोजित कार्यक्रम, जनसभा, रैली पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। कार्यक्रम का वीडियो बनाया जाएगा। कार्यक्रम में किसी प्रकार का भड़काऊ भाषण देने वाले का नाम नोट करें और भाषण को भी रिकार्ड करें।
पढ़ेंः बलिया में छठे, तो वाराणसी समेत पूर्वांचल के इन जिलों में आखिरी चरण में चुनाव, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
चुनाव संबंधी व्यय का रखा जाएगा हिसाब
कार्यक्रम में उपयोग होने वाले वाहन, कुर्सियां, मंच, नास्ता, माइक, पोस्टर आदि का ब्योरा एकत्र करें। जो लोग चोरी से बगैर अनुमति के ऐसे कार्यक्रम कर रहे हैं, और इनका किसी पार्टी या नेता के लिए किया जा रहा है। ऐसे लोगों का भी विवरण रखा जाए। इसे संबंधित व्यय खाते में जोड़े। इसमें सहायक व्ययक प्रेक्षक की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है।
पढ़ेंः वाराणसी में मिले ओमिक्रॉन के 36 मरीज, कोरोना संक्रमितों की संख्या हजार पार, 24 घंटे में 390 केस
बीएलओ ड्यूटी में लापरवाही करने वाले कर्मियों का वेतन रोका
मतदाता पुनरीक्षण कार्य के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने उनका वेतन रोक दिया है। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ ड्यूटी में लगाए गए रामदुलार यादव व ज्योत्सना, दो, शहर उत्तरी में लगाए गए प्रमिला वर्मा, किरण यादव, रेखा पांडेय व रोहनिया विधानसभा में लगाए गए बीएलओ ऊषा का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है