{"_id":"5e9df8f08ebc3ed5720a173d","slug":"corona-help-city-news-vns521253584","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसमी फल और हरी सब्जियों का करें सेवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसमी फल और हरी सब्जियों का करें सेवन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए सतर्कता और जागरूकता बहुत जरूरी है। जिस तरह से संक्रमण बढ़ता जा रहा है उसके लिए जरूरी है कि खुद भी जागरूक रहें और लोगों को भी प्रेरित करते रहें। घर में रहने के दौरान साफ-सफाई के साथ ही खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस समय मौसमी फल और हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा करें तो सेहत के लिए ठीक होगा। अमर उजाला के ईमेल और व्हाट्सएप पर आए सवालों का विशेषज्ञों ने जवाब दिया।
सवाल : इन दिनों बाहर से खाना मंगा कर खाना कहां तक सुरक्षित रहेगा।-राम प्रवेश,डीरेका
जवाब-बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए किसी तरह का कोई भी खाद्य पदार्थ बाहर से मंगाने से बचना चाहिए और अगर खाना मंगाना भी है तो बिना गर्म किए उसे ना खाएं।
सवाल : क्या घर में रहने के दौरान भी कोरोना के संक्रमण का खतरा है।-जितेंद्र तिवारी,महमूरगंज
जवाब : कोरोना वायरस का खतरा कहीं भी हो सकता है बस इससे बचने के लिए जागरूकता और सतर्कता ही उपाय है। बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति से सोशल डिस्टेंस जरूर बनाएं रखें।
विज्ञापन
सवाल : बच्चों के साथ सुबह बाहर निकलना ठीक होगा।-उधव प्रसाद, पंचगंगा घाट
जवाब : जिस तरह से संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है उससे घर से बाहर खुद भी कम निकलें और बच्चों को बिल्कुल ही बाहर न निकलने दें।