फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona era found the highest number of 394 infected

कोरोना काल में सबसे ज्यादा 394 संक्रमित मिले

Mon, 05 Apr 2021 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Corona era found the highest number of 394 infected
वाराणसी। जिले में रविवार को कोरोना काल में एक दिन में सबसे ज्यादा 394 मरीज मिले। इससे पहले 7 अगस्त 2020 को सबसे ज्यादा 312 मरीज मिले थे। वहीं, रविवार को दो मरीजों की मौत भी हुई है। बीएचयू के महिला महाविद्यालय में पांच छात्राएं, कर्मजीतपुर में 16 जबकि बीएलडब्ल्यू में दो बच्चों समेत 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बढ़ रहे मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। रविवार को 4,282 लोगों की जांच की गई थी। जिसमें 4000 लोगों की रिपोर्ट आई है। सबसे ज्यादा कर्मजीतपुर सुंदरपुर में 8 महिलाओं समेत 15 लोग, बीएलडब्ल्यू में 8 साल, 7 साल के दो बच्चों समेत 10 लोग संक्रमित हुए है। वहीं, गुलाब बाग, विश्वनाथ गली, रथयात्रा, चितईपुर, तुलसीपुर, चौका घाट, बीएचयू कैंपस में एक महिला प्रोफेसर भी संक्रमित हुई हैं। इसके अलावा बांस फाटक, रामनगर, बीएचयू नागार्जुन हॉस्टल, लंका, शिवपुर, माधोपुर, भगवानपुर, दुर्गाकुंड, कंदवा, गायत्री नगर, वैष्णो विहार कॉलोनी में रहने वालों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बीएचयू सुपर स्पेशिएलिटी ब्लॉक में भर्ती बजरडीहा निवासी 60 वर्षीय और बीएलडब्ल्यू निवासी 85 वर्षीय पुरुष की मौत हुई।
विज्ञापन

सीएमओ डाक्टर वीबी सिंह ने बताया कि होम आइसोलेशन में 52 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। नए मरीजों के मिलने के बाद कुल 23,726 में 21,984 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 386 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, 1356 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed