फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona

कोरोना मरीजों का आंकड़ा 12 हजार पार, 221 मिले संक्रमित

Thu, 24 Sep 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
corona
वाराणसी। कोरोना मरीजों के मौत का ग्राहक फिर बढ़ने लगा है। बुधवार को बीएचयू में भर्ती दो और एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज की मौत के बाद संख्या 197 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले शाम को चार मरीजों की मौत का बुलेटिन जारी हुआ बाद में तीन की मौत बताई गई। बुधवार को 221 नए मरीजों के बाद कोरोना संक्रमित कुल मरीजों का आंकड़ा 12 हजार के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दुर्गाकुंड स्थित डब्ल्यूएचओ ऑफिस में एक महिला समेत 12 लोग संक्रमित हुए। इसके अलावा बाबतपुर एयरपोर्ट, होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल लहरतारा, नाटी इमली में 5 महिलाओं समेत आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को कुल 3224 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। इसके अलावा बीएचयू में भर्ती 59 वर्षीय ककरमता निवासी पुरुष, मलदहिया निवासी 62 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है जबकि एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती रोहित नगर निवासी 87 वर्षीय मरीज की मौत हुई है। सबसे ज्यादा बुधवार को 213 लोग होम आईसोलेशन में स्वस्थ हुए और अस्पतालों से केवल 2 लोग ही डिस्चार्ज किए गए। इधर बुधवार को की संख्या 12199 पहुंच गई है। 10358 के डिस्चार्ज होने और 197 की मौत के बाद अब जिले में 1644 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

इन जगहों पर मिले मरीज
बुधवार को शिवपुर, माधवपुर, प्रेमचंद कॉलोनी, हरी नगर कॉलोनी में आठ, न्यू कॉलोनी डीएलडब्लू, सुंदरपुर, शिवपुर, एनक्लेव कॉलोनी, रत्नाकर विहार कॉलोनी, खोजवा ,श्रद्धा विहार कॉलोनी अर्दली बाजार, रॉयल रेजिडेंसी, दयाल एनक्लेव, कबीर नगर दुर्गाकुंड में तीन, लाजपत नगर मलदहिया में 5, मिसिर पोखरा चौक संत गोपाल नगर पटिया में भी 7 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा जीएस मेमोरियल हॉस्पिटल, डीएलडब्लू ,सारनाथ, चौखंडी, वाराणसीसंत गोपाल नगर पटिया ने दो, नाटी इमली में 8, सुदामापुर में 2 लोगों के साथ ही भेलूपुर, कादीपुर हुकूलगंज थाना जलाली पट्टी में भी मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला हेड कांस्टेबल की मौत
जिले में आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा की वाराणसी ईकाई में तैनात हेड कांस्टेबल इंदिरा बिष्ट(53) की मौत हो गई है। नैनीताल जिले के मुखानी थाना के लामा चौड़ा निवासी इंद्रा बिष्ट के पिछले 17 सितंबर को ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद से होम आइसोलेशन में थीं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी मौत हो गई। इस बारे में सीएमओ डॉ.वीबी सिंह का कहना है कि संबंधित हेड कांस्टेबल कोरोना संक्रमित थी और उनकी डायलिसिस भी एक निजी अस्पताल में चल रही थी। साथ ही बेहतर इलाज के लिए बीएचयू अस्पताल में भी बेड रिजर्व कराया गया था। सीएमओ ने उनकी मौत की पुष्टि तो की लेकिन मौत कोरोना से हुई या नहीं इस बारे में अभी पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही जानकारी देने की बात कही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed