फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona

बीएचयू में भर्ती तीन की मौत,162 नए मरीज

Sun, 20 Sep 2020 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
corona
वाराणसी। कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भिटारी में एक साल से कम उम्र की बच्ची समेत अलग-अलग जगहों से ग्यारह बच्चे संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा बीएचयू के न्यू मेडिकल एनक्लेव में 1 साल की बच्ची और 4 साल के बच्चे समेत 4, श्रीनगर पहाड़िया में 9 और 39 जीटीसी में 7 जवानों समेत अलग अलग जगहों से 162 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बिरदोपुर में नौ साल और गौतम ग्रीन कॉलोनी शिवपुर में पांच साल की बच्ची, कलिमहाल में 2 साल का बच्चा, श्रीनगर कालोनी में आठ साल की बच्ची, 3 साल का बच्चा और गनपत नगर में 3 साल का बच्चा, सत्यम नर्सिंग होम गांधी नगर और कंदवा में दो साल की एक-एक बच्ची संक्रमित हुई है। उधर बीएचयू में भर्ती बजरडीहा निवासी 65 वर्षीय महिला, लोहता निवासी 26 वर्षीय पुरुष और पुलिस लाइन निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। शनिवार को 197 लोग होम आईसोलेशन में स्वस्थ हुए हैं और अस्पतालों में भर्ती 10 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि 11459 मरीजों में अब तक 9636 लोग डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं जबकि 188 लोगों की मौत के बाद 1635 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

यहां मिले नए मरीज
शनिवार को कछवा, संकट मोचन, सुदामापुर,डीएलडब्ल्यू , करौंदी, सिद्धगिरीबाग, खुशहाल नगर, अशोक नगर कॉलोनी, टकटकपुर, शिवपुरवा, अस्थाई जेल बड़ा लालपुर, बिर्दोपुर, महमूरगंज, बसही, शिवपुर, चौबेपुर, सिगरा, बड़ा लालपुर धरसौना बाजार के साथ ही बिर्दोपुर में 6 लोग संक्रमित हुए हैं। बैंक आफ इंडिया नीचीबाग, वाराणसी मोटर, सुसुवाही, दुर्गाकुंड, डीएलडब्लू, सराय नंदन में भी 3 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा पियरिया पोखरी में तीन, गणपति नगर टाउन हॉल में 6, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में एक, स्वास्तिक टावर, नाटी इमली, सिद्धार्थ एनक्लेव ,सुसुवाही, कंदवा में तीन, इंद्रपुरी कॉलोनी, लहरतारा, बाजारडीहा में भी मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

मोबाइल पर ले सकेंगे सैंपल की रिपोर्ट
कोरोना का सैंपल देने वाले लोगों को रिपोर्ट के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। अब लोग मोबाइल पर कोरोना की रिपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ विभाग की ओर से इस सुविधा की शुरुआत कर दी गई है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि घर बैठे ही मोबाइल पर रिपोर्ट देख सकते हैं। अब तक सैंपल देने के बाद लोग कमांड कंट्रोल सेंटर या फिर अस्पताल पर संपर्क करते थे। लैब रिपोर्ट नाम से जो लिंक तैयार की गई है इसमें मोबाइल नंबर डालकर अपनी रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि लिंक पर क्लिक करके सैंपल कलेक्शन की तारीख और मोबाइल नंबर डालने के बाद ओटीपी आएगी उसके बाद ही उनको रिपोर्ट मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed