फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona

डॉक्टरों की सलाह : समय पर कराते रहें, शुगर की जांच

Fri, 18 Sep 2020 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
corona
वाराणसी। कोरोना काल में कोरोना जांच के साथ-साथ सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर ब्लड प्रेशर, शुगर, लिवर फंक्शन टेस्ट सहित अन्य जांच कराने वालों की संख्या भी बढ़ गई है। डाक्टरों के मुताबिक समय-समय पर जांच कराना जरूरी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बीपी, शुगर, सांस संबंधी बीमारी के लोग खुद भी सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं। साथ ही चिकित्सक भी सतर्कता अधिक बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

लोग जरा सी सर्दी, खांसी, बुखार या फिर अन्य परेशानी पर तुरंत डॉक्टर से जांच करा रहे हैं। यही वजह है कि मंडलीय अस्पताल-रामनगर अस्पताल के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में जांच कराने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में अब 200 तक जांच
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में आम दिनों में पैथालॉजी में जहां 100 से 120 मरीजों की जांच होती थी, वहीं कोरोना काल में संख्या बढ़कर 160 से 200 तक पहुंच जा रही है। इसमें भी ज्यादातर मलेरिया, टाइफाइड, ब्लड शुगर, डायबिटीज के मरीज आ रहे हैं। यही समय वायरल फीवर का भी है ऐसे में सबसे अधिक ब्लड टेस्ट में प्लेटलेट्स, हीमोग्लोबिन की जांच हो रही है। रामनगर अस्पताल में भी जांच कराने वालों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना का दौर चल रहा है ऐसे में सेहत को लेकर ज्यादा सतर्कता बरतें। 3 दिन से अधिक बुखार हो तो ब्लड टेस्ट कराने के साथ-साथ टाइफाइड मलेरिया की जांच भी अस्पताल में जाकर कराना चाहिए। जिससे किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।- डॉ. पीके सिंह, फिजीशियन ,दीनदयाल अस्पताल

पहले से बीपी, शुगर सहित अन्य बीमारी से ग्रसित मरीजों के साथ सभी की जांच हो रही है। सामान्य दिनों से संख्या भी इन दिनों बढ़ी है। टोकन सिस्टम के साथ जांच की जा रही है। कोरोना काल में सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। -डॉ. प्रसन्न कुमार, एसआईसी, मंडलीय अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed