फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona

कोरोना से दो की मौत,135 लोगों मे संक्रमण की पुष्टि

Sat, 15 Aug 2020 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
corona
वाराणसी। कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। साथ ही मरने वालों की संख्या भी रोजाना बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को दो मरीजों की मौत हो गई जबकि अलग-अलग जगहों से 135 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमे जिला न्यायालय, पुराना सर्किट हाउस, एमएस ऑफिस बीएचयू, सुश्रुत हॉस्टल बीएचयू में जूनियर डॉक्टर और डीएलडब्ल्यू, पुलिस लाइन सहित कई जगहों पर मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को 2675 सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार को मिली। इसके अलावा दीनदयाल अस्पताल में भर्ती रोहनिया निवासी 63 वर्षीय और मेडविन हॉस्पिटल में भर्ती तेलियाना गोलगड्डा निवासी 80 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। जिसके बाद कुल मरने वालों की संख्या 96 हो गई है। इसके अलावा सुश्रुत हॉस्टल बीएचयू में जूनियर डाक्टर समेत दो, एमएस ऑफिस में दो महिलाओं के साथ ही जिला न्यायालय से सम्बंधित 2 लोग, जिला जज के न्यायालय में कर्मचारी भी संक्रमित हुआ हैं। सबसे ज्यादा डीएलडब्ल्यू में 14 और डीएलडब्ल्यू रेलवे कॉलोनी में एक मरीज के अलावा चांदपुर इंडस्ट्रियल स्टेट, कोनिया, शिवाला मदर टेरेसा आश्रम, चेतगंज, अवसान गंज, कमला नगर सिगरा, लखी चौतरा चौक, जयप्रकाश नगर सिगरा, कोलुआ विनायका, चंद्रा रेजिडेंसी हुकूलगंज में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

-होम आईसोलेशन में रहने वाले 106 मरीज स्वस्थ
सीएमओ ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी सरैया, बालाजी नगर कॉलोनी सामने घाट, नवापुरा, ओल्ड सर्किट हाउस कचहरी,पुलिस लाइन में भी मरीज मिला है। इसके अलावा मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में एक, बसंतपुर में दो, सलारपुर में पांच, चंदवा चितूपुर, गीता नगर कॉलोनी, चौकाघाट, जवाहर नगर एक्सटेंशन, मिसिर पोखरा, लक्ष्मणपुरा, छोटा लालपुर के अलावा महावीर हाइट्स लहरतारा में रहने वाले पति-पत्नी संक्रमित हुए है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि नए मरीजों के बाद अब संक्रमित की संख्या 5267 हो गई है। शुक्रवार को होम आइसोलेशन में रहने वाले 106 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 44 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बाद 5267 मरीजों में, 3632 डिस्चार्ज, 96 की मौत के बाद 1539 लोग एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed