{"_id":"5f2c5c598ebc3e3ceb7a9e08","slug":"corona-city-news-vns5400951100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन की मौत, 6 बच्चों समेत 210 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन की मौत, 6 बच्चों समेत 210 लोग संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिले में कोरोना संक्रमण की चेन लगातार बढ़ती जा रही है, इसे रोकने के लिए किए जा रहे सभी उपाय बेअसर होते दिख रहे हैं। बृहस्पतिवार को 210 नए मरीज मिले। जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 75 हो गई है। नए मरीजों में 10 साल से कम उम्र के 6 बच्चे और डीएलडब्ल्यू रेलवे कॉलोनी में आठ, सिकरौल में चार, सुश्रुत हॉस्पिटल बीएचयू में दो और लेडी डॉक्टर हॉस्टल बीएचयू में भी एक जूनियर डाक्टर भी संक्रमित हुई है।
सीएमओ ने बताया कि मेडविन हॉस्पिटल में भर्ती चेतगंज निवासी 45 वर्षीय महिला और बीएचयू हॉस्पिटल में भर्ती दुर्गाकुंड निवासी 76 वर्षीय पुरुष की कोरोना से मौत हो गई है। वहीं बीएचयू में भर्ती पत्रकार की भी मौत हो गई है। नए मरीजों के मिलने के बाद कुल मरीजों की संख्या 3753 हो गई है। जिसमें बृहस्पतिवार को 112 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद 2068 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। अब तक 75 मरीजों की मौत के बाद 1610 एक्टिव केस हैं। इस महीने जहां 986 मरीज अब तक मिल चुके हैं वहीं 17 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग को बृहस्पतिवार को आईएमएस बीएचयू से 855 सैंपल की रिपोर्ट मिली है।
यहां मिले संक्रमित
सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि नए मरीजों में सिगरा, छोटी गैबी, सुंदरपुर, सरसौली भोजुबीर, कालिया नगर गुरुबाग, डीएलडब्ल्यू रेलवे कॉलोनी में 8 लोग, आनंद नगर कॉलोनी कन्दवा में भी 2 लोग संक्रमित हुए हैं। पीएचसी आदमपुर से संबंधित क्षेत्र में 3, जद्दू मंडी अर्बन पीएचसी से संबंधित 3 और बादशाह बाग क्षेत्र में छह, बेनिया में भी तीन संक्रमित मिले हैं। खोजवा बाजार में बच्ची और बचाई टोला लाल घाट में बच्चा, विंध्यवासिनी नगर कालोनी और रोहनिया में दो बच्चे बच्चे और सोनिया पानी टंकी के पास और ब्रिजवास कालोनी में दो बच्चियां भी संक्रमित हुई हैं। काशी एनक्लेव अकथा, अशोक विहार कॉलोनी, हुकूलगंज पहाड़िया, जंगम बाड़ी इलाके में 8, गोविंदपुरा प्रहलाद घाट, गांधी नगर सिगरा, सेंट्रल जेल रोड, वरुणा विहार कॉलोनी, त्रिमूर्ति हॉस्पिटल, दलहटा चेतगंज, काशी विद्यापीठ रोड, सुश्रुत हॉस्पिटल बीएचयू में दो और लेडी डाक्टरर्स हॉस्टल में भी एक जूनियर डाक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नरिया लंका, सराय नंदन सुंदरपुर में तीन, पांडेयपुर, नवलपुर, बसही, सोनारपुरा में भी एक-एक मरीज मिले हैं।