{"_id":"5f0a18338ebc3e638150a41f","slug":"corona-city-news-vns5352942145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के फेर में डेंगू नियंत्रण की तैयारी अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के फेर में डेंगू नियंत्रण की तैयारी अधूरी
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में कोरोना के साथ-साथ अब डेंगू और मलेरिया का भी खतरा बढ़ रहा है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिस तरह की तैयारी अस्पतालों में होनी चाहिए वो नहीं हो पाई है। अभी तक अलग वार्ड नहीं बन सका हैं। जिस तरह से बरसात हो रही है और जगह-जगह जलभराव है उसको लेकर अगर जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।
आमतौर पर जुलाई और अगस्त महीने में डेंगू और मलेरिया के साथ ही फाइलेरिया होने की संभावना रहती है। इसी वजह से मरीजों की जांच के साथ ही उनके इलाज के लिए अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में अलग वार्ड भी बनाया जाता है। जिससे कि मरीजों के अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें बेहतर इलाज मिल सके। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना रोकने में लगी है, इसमें मलेरिया विभाग की टीम भी शामिल है। ऐसे में मलेरिया डेंगू को लेकर अभी तैयारी भी जिस तरह की होनी चाहिए, वो नहीं दिख रही है। कई सरकारी अस्पतालों में अलग डेंगू वार्ड भी नहीं बन सका है। पिछले साल भी जिले में 522 मरीज मिले थे। अब अगर समय से इन पर ध्यान नहीं दिया गया तो स्थिति बिगड़ सकती है।
कोरोना के साथ-साथ डेंगू नियंत्रण अभियान की तैयारी चल रही है। जल्द ही अस्पतालों में अलग वार्ड, बेड रिजर्व सहित अन्य कार्रवाई भी पूरी कर दी जाएगी।-डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ