फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona

मंडुआडीह निवासी पति-पत्नी समेत चार लोगों में कोरोना की पुष्टि

Thu, 11 Jun 2020 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
corona
वाराणसी। मंडुवाडीह के कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी पति-पत्नी समेत बुधवार को चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें एक अधिवक्ता भी शामिल हैं। इसके साथ ही वाराणसी में संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या 246 पहुंच गई।
विज्ञापन

आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से स्वास्थ्य विभाग को बुधवार को 229 सैंपल की रिपोर्ट मिली, जिसमें चार रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि मंडुवाडीह के कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले 37 वर्षीय युवक और उनकी 34 वर्षीय पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा भवानीपुर शिवपुर निवासी कुछ दिन पहले ही गाजियाबाद से कार से वाराणसी आई एक 48 वर्षीय महिला भी कोरोना से संक्रमित है। बताया कि सोनारपुरा के अवधगर्वी निवासी दीवानी न्यायालय में 50 वर्षीय अधिवक्ता में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके अलावा बीएचयू अस्पताल में भर्ती तीन लोगों की लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। बताया कि जिले में संक्रमित 246 लोगों में 152 के डिस्चार्ज और 5 की मौत के बाद अब आइसोलेशन वार्ड में 89 लोगों का इलाज चल रहा है। उधर बुधवार को नया मरीज मिलने के बाद कृष्णा नगर कॉलोनी को नया हॉट स्पॉट बनाया गया है। इसके बाद हॉट स्पॉट की संख्या 125 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed