फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona Alert in Varanasi: CM Yogi said, work from home in government and private offices should be arranged

Corona Alert : सीएम योगी बोले, सरकारी और निजी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम की हो व्यवस्था

Fri, 09 Apr 2021 10:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 09 Apr 2021 10:21 PM IST
सार

  • वाराणसी में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कार्यालयों में कम किए जाएंगे मानव संसाधन
  • जिलाधिकारी ने सरकारी विभागों को जारी किया निर्देश, आधे कर्मचारियों को ही कार्यालय बुलाया जाएं

विज्ञापन
Corona Alert in Varanasi: CM Yogi said, work from home in government and private offices should be arranged
कोरोना संक्रमण की रोकथाम की समीक्षा करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

विस्तार

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी और निजी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी मानव संसाधन की क्षमता के साथ काम किए जाएं।

विज्ञापन


सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन हो। सीएम के आदेश के बाद जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सरकारी विभागों को निर्देश जारी किया है कि आधे कर्मचारियों को ही कार्यालय बुलाया जाएं।
विज्ञापन


पुलिस सड़कों पर नहीं करें दुर्व्यवहार
संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू रात्रि कर्फ्यू का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका पालन जरूरी है। मगर, पुलिस किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं करें। जरूरी काम से निकलने वालों को तंग न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना की रोकथाम के लिए जारी है जंग

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कोरोना से बचाव व इलाज के लिए की गई व्यवस्थाओं, सुविधाओं व कार्यों का पावर प्ले से प्रजेंटेशन किया। उन्होंने बताया कि एक महीने में 151126 सेंपल टेस्ट किए गए। इसमें 4911 कोविड पॉजिटिव पाए गए, जिनके 27130 कांट्रैक्ट ट्रेसिंग की गई और पॉजिटिव रेट 3.44 फीसदी हैं।

चार सरकारी अस्पताल व प्राइवेट अस्पताल सहित एल-2, एल-3 के 1058 बेड कोविड के लिए रखे गए हैं, जिसमें 223 आईसीयू बेड है। आठ अप्रैल को एक दिन में ही कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले 1681 लोगों का चालान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed