फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Copies and papers will be distributed from three counters at Sanskrit University.

Varanasi News: संस्कृत विश्वविद्यालय में तीन काउंटर से होगा कॉपी, पेपर का वितरण

Sun, 04 Jan 2026 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Copies and papers will be distributed from three counters at Sanskrit University.
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में 9 जनवरी से होने वाली परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय में कॉपी, पेपर का पैकेट तैयार हो गया है। यहां परीक्षा विभाग की ओर से तीन-तीन काउंटर बनाए गए हैं। इसमें 6-7 जनवरी को प्राचार्यों को कॉपी, पेपर दिया जाएगा। इससे पहले चार जनवरी तक परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसमें नियमानुसार नंबर अंकित कर छात्र प्रवेश पत्र ले सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से शास्त्री प्रथम सेमेस्टर(2025-2029), तृतीय सेमेस्टर (2024-2028), पंचम सेमेस्टर (2023-2026) के साथ ही आचार्य प्रथम सेमेस्टर (2025-2027), तृतीय सेमेस्टर (2024-2026) की परीक्षा 20 जनवरी तक करवाई जाएगी। यूपी के 60 जिलों के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बने केंद्रों पर परीक्षा के लिए केंद्राध्यक्षों को विवि आकर कॉपी, पेपर लेना होगा। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से अलग-अलग काउंटर बनाकर वहां कर्मचारियों ड्यूटी लगाई गई है। इसमें पहले दिन हीं यूपी के बाहर के राज्यों के कॉलेजों को कॉपी, पेपर सहित अन्य गोपनीय सामग्री दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed