फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Convocation in varanasi Kashi Vidyapith and sampurnanand Sanskrit University in presence of malini awasthi and governor of UP anandben patel

दीक्षांत समारोह: काशी विद्यापीठ और संस्कृत विश्वविद्यालय में मेधावियों के गले में आज दमकेगा सोना

Mon, 03 Jan 2022 12:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Jan 2022 12:35 PM IST
सार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का 39वें दीक्षांत समारोह शुरू हो चुका है। काशी विद्यापीठ में 43वें दीक्षांत समारोह दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। 

विज्ञापन
Convocation in varanasi Kashi Vidyapith and sampurnanand Sanskrit University in presence of malini awasthi and governor of UP anandben patel
संस्कृत विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह सोमवार को मनाया जाएगा। इसमें विद्यापीठ में 61 मेधावियों को 71 स्वर्णपदक दिए जाएंगे। जिसमें स्नातक के 16 और स्नातकोत्तर के 45 विद्यार्थी शामिल हैं।

विज्ञापन


उधर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 37 विद्यार्थियों में 63 पदक दिए जाएंगे। दोनों विश्वविद्यालयों में समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति और प्रदेश के राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। संस्कृत विश्वविद्यालय में समारोह शुरू हो चुका है।  काशी विद्यापीठ में दीक्षांत समारोह का शुभांरभ दोपहर तीन बजे से होगा। 
विज्ञापन


संस्कृत विश्वविद्यालय में पद्मश्री मालिनी को मानद उपाधि
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह में सोमवार को 15520 विद्यार्थियों को उपाधियां वितरित की जाएंगी। इसमें 37 मेधावियों में 63 पदक दिए जाएंगे। मुख्य भवन में आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री मालिनी अवस्थी होंगी, कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल पहुंच चुकी हैं। मालिनी को वाचस्पति (डीलिट) की मानद उपाधि दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन



कोविड प्रोटोकॉल के तहत होने वाले समारोह में केवल 200 लोग शामिल होंगे। इस बार आचार्य कक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले रवि कुमार जायसवाल को विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वाधिक नौ पदक मिलेंगे। इसके अलावा सौरभ शुक्ल और सुदर्शन गौतम को  पांच-पांच, जबकि चंद्रशेखर पांडेय, शिवम चतुर्वेदी, मोहित को तीन-तीन पदक दिया जाएगा। 

काशी विद्यापीठ में 73759 को मिलेगी उपाधि

Convocation in varanasi Kashi Vidyapith and sampurnanand Sanskrit University in presence of malini awasthi and governor of UP anandben patel
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

काशी विद्यापीठ में 43वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि बोर्ड आफ गवर्नर एनआईटी उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ. आरके त्यागी होंगे। समारोह में 73759 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर व शोध की प्रतीकात्मक उपाधि दी जाएगी। इसमें 58370 स्नातक 15189 पीजी तथा 20 शोध के विद्यार्थी हैं।  

रविवार को गांधी अध्ययनपीठ सभागार में कुलपति प्रो. एके त्यागी की अध्यक्षता में हुए पूर्वाभ्यास में कुलाधिपति के समारोह में आने, स्वागत, विद्वत परियात्रा, विश्वविद्यालय का कुलगीत गायन के साथ ही मेधावियों में पदक, उपाधि के वितरण के साथ ही अन्य कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया। खेल के क्षेत्र में किक बाक्सिंग में रोशन मौर्या और कराते में दिव्या पांडेय को उत्कृष्ट खिलाड़ी का पदक दिया जाएगा। 
पढ़ेंः काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में नहीं आएंगे टॉप-10 विद्यार्थी, गोल्ड मेडल वाले छात्रों को मिलेगा प्रवेश

छात्रा ने पदक सूची पर जताई आपत्ति, परीक्षा नियंत्रक से की शिकायत

काशी विद्यापीठ में सोमवार को होने वाले दीक्षांत समारोह में पदक पाने वाली एक छात्रा ने विश्वविद्यालय की ओर से जारी मेधावियों की सूची  पर आपत्ति जताई है। एमएससी की छात्रा अनामिका मिश्रा ने परीक्षा नियंत्रक से इसकी शिकायत कर जांच की मांग की है।  अनामिका ने अपनी शिकायत में लिखा है कि वह एमएससी गणित की छात्रा है।

दीक्षांत समारोह के लिए 14 दिसंबर को जो सूची जारी हुई थी, उसमें उसका नाम मेरिट सूची  में पहले नंबर पर था, जबकि 28 दिसंबर को जारी मेरिट सूची में अब नाम दूसरे नंबर पर दर्ज हैं। जिस विद्यार्थी का नाम पहले नंबर पर है, उसका 28 नंबर बढ़ा दिया गया  है, जो कि संदेहजनक है। ऐसे में जांच कर न्याय करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed