फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Convocation ceremony of Manega Kashi Vidyapeeth on January 3

तीन जनवरी को मनेगा काशी विद्यापीठ का दीक्षांत समारोह

Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Convocation ceremony of Manega Kashi Vidyapeeth on January 3
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 43वें दीक्षांत समारोह की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले दस दिसंबर को होने वाला समारोह अब अगले महीने तीन जनवरी को मनाया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरएस दुबे होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरुघासी दास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में 20 नवंबर को हुई विद्या परिषद की बैठक में ही 10 दिसंबर को दीक्षांत समारोह मनाए जाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब तिथि में परिवर्तन कर दिया गया है। माना जा रहा है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह में काशी में वीवीआईपी के आगमन और उसको लेकर चही तैयारियों के मद्देनजर प्रशासनिक महकमे की व्यस्तता एक वजह हो सकती है। इस बारे में काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने बताया कि तीन जनवरी को समारोह के मनाए जाने के लिए गठित सभी समितियों से तय समय से सभी तैयारियां पूरी करने को कहा गया है।
विज्ञापन

10 तक शुल्क वापसी का विकल्प दे सकेंगे छात्र
काशी विद्यापीठ में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में शोध प्रवेश परीक्षा 2021 में अंतरविषयी शोध के लिए संबंधित अभ्यर्थी दस दिसंबर तक विकल्प कुलसचिव कार्यालय में उपलब्ध करा सकते हैं। निर्धारित तिथि तक अपनी सहमति अथवा शुल्क वापसी का विकल्प ना प्रेषित करने वालों पर कोई विचार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेडशीट पर दाखिले का आज अंतिम मौका
काशी विद्यापीठ में पीजी पाठयक्रम में दाखिले के लिए भौतिक सत्यापन कराने वाले ऐसे अभ्यर्थी जिनका नाम प्रवेश के लिए जारी सूची में था, लेकिन किन्ही कारणों से उनका शुल्क नहीं जमा हो पाया है, उनके पास बृहस्पतिवार को अंतिम मौका है। ऐसे अभ्यर्थी संबंधित पाठ्यक्रम के पेड सीट पर प्रवेश ले सकेंगे। इसके लिए दो दिसंबर तक प्रवेश काउंसिलिंग सेल में अपना लिखित प्रत्यावेदन देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed