{"_id":"67c2c8746ba864be6d01fbb9","slug":"convict-gets-life-imprisonment-in-five-year-old-murder-case-in-varanasi-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: हत्या के दोषी को उम्रकैद, पैसे के लेनदेन के विवाद में ईंस से प्रहार कर ली थी किशोर की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: हत्या के दोषी को उम्रकैद, पैसे के लेनदेन के विवाद में ईंस से प्रहार कर ली थी किशोर की जान
Sat, 01 Mar 2025 02:12 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:12 PM IST
सार
Varanasi Crime News: वाराणसी जिले में हत्या के पांच साल पुराने मामले में दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। अदालत ने उस पर 10 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पैसे के लेनदेन के विवाद में किशोर की ईंट से प्रहार कर हत्या के मामले में अदालत ने एक अभियुक्त को दंडित किया है। अपर जिला जज (प्रथम) अनिल कुमार पंचम की अदालत ने मुकदमे के विचारण के बाद खोजवां निवासी अभियुक्त नट्टू जायसवाल को दोषी पाने पर आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न करने पर अभियुक्त को छह माह अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन
ये है मामला
बजरडीहा निवासी नुरुल हक अंसारी ने भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई था। आरोप था कि उसका 15 साल का छोटा भाई मोहम्मद इरशाद लॉकडाउन के पहले से घर से बाहर चला गया था। 23 मई 2020 की शाम घर के पास दिखाई दिया था, लेकिन घर नहीं आया।
विज्ञापन
24 मई 2020 की सुबह सूचना मिली कि उसके भाई का शव चौभड़वा पोखरी के पास एक खाली प्लॉट में पड़ा है। मौके पर जाकर देखा तो उसके भाई के चेहरे पर चोट का निशान था और खून बह रहा था। उसके भाई की हत्या की गई थी। अभियुक्त नट्टू जायसवाल का नाम प्रकाश में आने पर उसके खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। अभियोजन की ओर छह गवाह पेश किए गए।
विज्ञापन