फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Convent school teacher arrested from varanasi who Blackmailing Delhi girl for sex

Varanasi: ब्लैकमेल कर दिल्ली की युवती पर संबंध बनाने का डाल रहा था दबाव, कॉन्वेंट स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2023 11:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 Apr 2023 11:08 PM IST
सार

फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर दिल्ली निवासी युवती को ब्लैकमेल कर संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में वाराणसी से एक शिक्षक को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के मुताबिक आरोपी के पिता वाराणसी में ही एक बैंक में अधिकारी हैं। 

विज्ञापन
Convent school teacher arrested from varanasi who Blackmailing Delhi girl for sex
सांकेतिक

विस्तार

नई दिल्ली उत्तरी जिले की साइबर थाना पुलिस ने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर युवती को ब्लैकमेल कर संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉन्वेंट स्कूल के एक शिक्षक को वाराणसी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान टड़िया, वाराणसी निवासी सुजीत कुमार (27) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व सिमकार्ड बरामद कर लिया है। दरअसल, आरोपी ने युवती की बेहद पर्सनल रिपोर्ट एक दोस्त के जरिये प्राप्त कर ली थी। इसके आधार पर आरोपी युवती से उसकी अश्लील तस्वीरें मांगने के अलावा संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था।

विज्ञापन

आरोपी का पिता बैंक में अधिकारी

ऐसा नहीं करने पर आरोपी रिपोर्ट को उसके माता-पिता को शेयर करने के अलावा सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी बीटेक है और वाराणसी के एक नामी स्कूल में गणित का शिक्षक है। उसके पिता वाराणसी में ही एक बैंक में अधिकारी हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बेटी को उसके दोस्त के साथ देख पिता ने खोया आपा, सरेराह किया ऐसा काम, लोग सहम उठे

अस्पताल में नौकरी करती है युवती

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी 26 साल की एक युवती ने साइबर थाने में एक शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि वह एक अस्पताल में नौकरी करती है। किसी ने उसके इंस्टाग्राम अकाउंट की फोटो पर अश्लील कमेंट किया था। उसने उसे नजरअंदाज किया और उस अकाउंट को ब्लॉक कर दिया।

कुछ दिन बाद एक अन्य अंजान अकाउंट से उसे इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजे गए। जिसमें कहा गया था कि उसके पास उसकी कुछ बेहद निजी जानकारियां हैं। इसके बाद आरोपी ने उससे अश्लील फोटो मांगने के अलावा संबंध बनाने की मांग की।

कुछ दिनों के बाद आरोपी ने उसके घर के दरवाजे पर अभद्र टिप्पणियों वाला एक पत्र भेजा। छानबीन करने पर पता चला कि इंस्टाग्राम अकाउंट वाराणसी से बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed