फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Controversy over proposed dialogue with Muslim women and narendra modi

पीएम का काशी आगमनः 700 मुस्लिम महिलाओं से प्रस्तावित संवाद पर विवाद

Mon, 18 Sep 2017 03:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 18 Sep 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
Controversy over proposed dialogue with Muslim women and narendra modi
pm modi - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन के दौरान मुस्लिम महिलाओं से संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को पहुंचाने की जिम्मेदारी मदरसों को सौंपने संबंधी अपना निर्देश जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को वापस लेना पड़ा।
विज्ञापन


रविवार की सुबह उन्होंने सभी मदरसों को पत्र जारी कर कार्यक्रम के संबंध में सोमवार को होने वाली बैठक स्थगित करने की सूचना दी है। 22 सितंबर को डीरेका ऑडिटोरियम में 700 मुस्लिम महिलाओं के साथ पीएम नरेंद्र मोदी का संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के लिए अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने शनिवार को सभी मदरसों को निर्देश जारी कर कार्यक्रम में 25-25 महिलाएं जुटाने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीचर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबिया के महामंत्री हाजी दीवान साहेब जमां ने मदरसों पर इस तरह बनाए जा रहे दबाव की पर नाराजगी जताई थी और इस निर्देश को वापस लेने की मांग की थी।

मामले ने जब तूल पकड़ा तो आननफानन में रविवार को सुबह ही जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अपना निर्देश वापस ले लिया।
 

अच्छे दिन का वादा करने वाली सरकार ने लाए बुरे दिन

Controversy over proposed dialogue with Muslim women and narendra modi
MADARSA
टीचर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबिया के महामंत्री हाजी दीवान साहेब जमां ने विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि अच्छे दिन का वादा करने वाली सरकार ने मदरसों के लिए बुरे दिन ला दिए हैं।

17 सितंबर को अयोध्या की सभा में मदरसा शिक्षकों को शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है, वहीं 22 सितंबर को बनारस में होने वाले पीएम के कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं को जुटाने के लिए लिखित आदेश जारी कर मदरसों पर दबाव बनाया जा रहा है।

इससे पहले स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों की वीडियोग्राफी कराकर हमारी देशभक्ति पर सवाल उठाया था। 22 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी मदरसा छात्रों को भी सम्मानित करेंगे। सत्र 2016-17 में मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति पाए हुए 10 मदरसा छात्रों को मोदी सम्मानित करेंगे। इसमें चार छात्राएं और छह छात्र शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed