फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Controversy over halting meat sales Woman accuses town police in-charge of assault injury marks visible

मांस बिक्री रोकने पर विवाद: महिला ने कस्बा इंचार्ज पर लगाया पिटाई का आरोप, पीठ पर पड़े चोट निशान; वीडियो वायरल

Wed, 26 Aug 2026 07:16 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 26 Aug 2026 07:16 PM IST
सार

चंदौली में मांस बिक्री रोकने को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने कस्बा इंचार्ज पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। महिला के शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। पीठ पर चोट के निशान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। सीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Controversy over halting meat sales Woman accuses town police in-charge of assault injury marks visible
चोट के निशान दिखाती महिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के सच्चा आश्रम के समीप महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। वायरल वीडियो में महिला के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि सावन माह में मांस की बिक्री रोकने को लेकर हुए विवाद के दौरान कस्बा इंचार्ज ने मौके पर मौजूद महिला की डंडे से पिटाई कर दी। हालांकि, देर शाम महिला का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वह पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने से इनकार कर रही है। दोनों परस्पर विरोधी वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन




सच्चा आश्रम के समीप रतनपुरा गांव निवासी मिंटू सोनकर का परिवार पिछले कई वर्षों से मांस की बिक्री करता आ रहा है। रविवार को भी दुकान पर मांस बेचा जा रहा था। आरोप है कि कस्बा इंचार्ज वरुणेंद्र राय मौके पर पहुंचे और बिक्री बंद करने का निर्देश दिया। दुकान तुरंत बंद न होने पर बहस हुई, जिसके दौरान दुकान पर मौजूद कुंती देवी (45) की डंडे से पिटाई करने का आरोप लगा। मंगलवार को पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन

इसके कुछ ही घंटे बाद मंगलवार देर शाम महिला का एक दूसरा वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने कहा कि प्रशासन ने उसके साथ कोई मारपीट नहीं की है और वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती। एक ही घटना पर दो अलग-अलग बयानों के बाद स्थानीय लोग चोट के निशानों पर सवाल उठा रहे हैं।

सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि महिला की पिटाई से संबंधित वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मारपीट की घटना हुई है, लेकिन यह किसके द्वारा की गई और सच्चाई क्या है, इसकी गहन जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed