फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Controversy, lawsuit regarding partnership of New Hotel International

Varanasi News: न्यू होटल इंटरनेशनल के पार्टनरशिप को लेकर विवाद, मुकदमा

Mon, 14 Oct 2024 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Controversy, lawsuit regarding partnership of New Hotel International
न्यू होटल इंटरनेशनल के पार्टनरशिप को लेकर विवाद, मुकदमा
विज्ञापन



वाराणसी। लहुराबीर स्थित न्यू इंटरनेशनल होटल की पार्टनरशिप का विवाद गहरा गया है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना के वीवीटी रोड, गोपालपुर की निवासिनी और लहुराबीर वार्ड में रहने वाली सुमन दूबे ने अपने देवर लखनऊ के अलीगंज के मूल निवासी व गोआ में रहने वाले वीरेंद्र दूबे के खिलाफ चेतगंज थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। सुमन ने बताया कि उनके पति व उनके तीन भाई व उनकी मां न्यू इंटरनेशल होटल का व्यवसाय पार्टनरशिप में शुरू किए थे। उनके पति की मौत के बाद उन्हें पार्टनर बनाया गया। वह कोलकाता में रहती थी, इसलिए वीरेंद्र कुमार दूबे होटल का व्यवसाय देखते थे। शुरू में उन्हें होटल से पैसा दिया गया। बाद में कई वर्षों से उन्हें कुछ भी नहीं दिया जा रहा है। वीरेंद्र कुमार दूबे से व्यवसाय का हिसाब-किताब व बैलेंस सीट देने को कहने पर वह जानमाल की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed