फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Controversy end over renovation of Dhundhiraj Ganesh temple varanasi

Varanasi: ढुंढिराज गणेश मंदिर के जीर्णोद्धार का विवाद शांत, स्थान परिवर्तन के बिना होगा निर्माण

Sat, 21 Jan 2023 11:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 21 Jan 2023 11:17 PM IST
सार

श्री काशी विश्वनाथ गली में स्थित ढुंढिराज गणेश मंदिर के जीर्णोद्धार का रास्ता साफ हो गया है। मंदिर को बिना हटाए उनका जीर्णोद्धार कराया जाएगा। 

विज्ञापन
Controversy end over renovation of Dhundhiraj Ganesh temple varanasi
श्री काशी विश्वनाथ गली में है ढुंढिराज गणेश मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी खंड के प्रथम पूज्य ढुंढिराज गणेश के जीर्णोद्धार का विवाद शांत हो गया है। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत और ढुंढिराज गणेश मंदिर के महंत ने भी काशीवासियों द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए अपनी सहमति दे दी है। महंत ने साफ कहा है कि मंदिर का जीर्णोद्धार स्थान परिवर्तन के बिना ही होगा।

विज्ञापन


ढुंढिराज गणेश मंदिर के महंत की पत्नी चंदा देवी ने शनिवार को मंदिर के सुंदरीकरण का अधिकार पत्र काशी की जनता को सौंप दिया। उन्होंने अजय शर्मा, उपेंद्र विनायक सहस्त्रबुद्धे, संतोष पाटिल, ऋषि झिंगरन, संजीव रतन मिश्रा समेत 11 सदस्यीय समिति को अपना अधिकार पत्र दिया। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि ढुंढिराज गणेश मंदिर पर मेरा आधा ही विधिक अधिकार है।
विज्ञापन


शेष आधा अधिकार अन्नपूर्णा मंदिर के पास है। इसलिए काशी की जनता और भक्तों की आस्था को देखते हुए मैं अपने आधे हिस्से को बगैर यथास्थान परिवर्तित किए और शास्त्रीय विधि-विधान से सुंदरीकरण करवाने की अनुमति देती हूं। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने कहा कि मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए काशी की जनता के सहयोग का स्वागत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर को बिना हटाए उनका जीर्णोद्धार कराया जाएगा। अखाड़ों के साथ ही काशी के संत-महंतों की भी सहमति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed