फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Contractor of kashi vishwanath corridor reach police station in varanasi

विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर को लेकर ठेकेदारों में शुरू हुई वर्चस्व की लड़ाई, थाने में पहुंचा मामला

Fri, 08 Feb 2019 07:04 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 08 Feb 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
Contractor of kashi vishwanath corridor reach police station in varanasi
एफआईआर कॉपी - फोटो : amar ujala

काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर निर्माण का काम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे इसमें रोज़ कोई न कोई विवाद जुड़ता जा रहा है। अब तो ठेकेदारों में इसे लेकर वर्चस्व की लड़ाई भी शुरू हो गई है। मामला इतना बढ़ गया है कि बात अब थाने तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


वाराणसी में गुरूवार को कॉरिडोर में कार्य करने के वर्चस्व को लेकर कई ठेकेदार आपस में लड़ गये और मामला जानमाल तक बढ़ने पर एक ठेकेदार द्वारा चौक थाने में चार लोगो के ख़िलाफ़ एफ़आइआर दर्ज कराकर जानमाल के रक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन


कॉरिडोर में ध्वस्तीकरण के काम लगे ठेकेदार विनोद मिश्र ने चौक थाने में ठेकेदार हिमांशु चतुर्वेदी, रूद्र सिंह, अजित सिंह व शेखर मौर्य के ख़िलाफ़ लिखित शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने चारों के ख़िलाफ़ धारा 323, 504, 506 के तहत एफ़आइआर दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर पेश कॉरिडोर निर्माण को जल्दी से जल्दी पूरा कराने के लिये शिलान्यास के आयोजन का प्रगति जांचने स्वंय कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्षेत्र का दौरा कर चुके है ऐसे में कार्यदायी लोगों द्वारा वर्चस्व की लड़ाई से ध्वस्तीकरण का कार्य प्रभावित होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed