{"_id":"67929b9df2591594b70fe08b","slug":"contract-worker-of-electricity-department-committed-suicide-by-hanging-himself-varanasi-news-c-20-vns1056-865526-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बिजली विभाग के संविदाकर्मी ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बिजली विभाग के संविदाकर्मी ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
बिजली विभाग के संविदाकर्मी ने फंदा लगाकर जान दी
- चितईपुर थाना क्षेत्र की घटना, पत्नी की बीमारी को लेकर रहता था परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महामना नगर काॅलोनी, कर्मजीतपुर में रहने वाले बिजली विभाग के संविदाकर्मी विक्की पटेल उर्फ गोरख (32) ने फंदा लगाकर जान दे दी। चितईपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के अनुसार पत्नी की बीमारी के कारण गोरख परेशान रहता था।
लेढ़ूपुर विद्युत उपकेंद्र पर विक्की संविदा पर लाइनमैन था। विक्की की पत्नी पायल पिछले कुछ वर्षों से बीमारी के कारण चल-फिर और बोल नहीं पाती है। विक्की का 12 वर्ष का बेटा और 10 वर्ष की बेटी है। विक्की के पिता शोभनाथ बिजली बिजली विभाग से रिटायर्ड लाइनमैन हैं। परिवार में मां धनवंतरी देवी, छोटी बहन संगीता और भाई बबलू, महेंद्र व रामचंद्र है। गोरख भाइयों में सबसे छोटा था।
शोभनाथ ने पुलिस को बताया कि घर के दूसरे तल पर अपने कमरे में पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर विक्की ने जान दी है। पत्नी उसकी उसी कमरे में थी, लेकिन उसे जानकारी नहीं हो पाई। दोनों बच्चे बगल के कमरे में सो रहे थे। सुबह 9 बजे तक गोरख कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसकी छोटी बहन संगीता जगाने के लिए पहुंची। तब विक्की की आत्महत्या के बारे में पता लगा।