Varanasi News: झूलसे संविदा कर्मी की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; ट्रांसफार्मर बनाते समय हुआ था हादसा
Varanasi News: संविदाकर्मी की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण उपकेंद्र पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करने लगे। घंटों चली बातचीत के बाद लिखित आश्वासन पर परिजन माने। अधिकारियों ने क्षतिपूर्ति का वादा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजातालाब विद्युत उपकेंद्र पर पिछले सप्ताह शुक्रवार को ट्रांसफार्मर में तेल डालते समय झुलसे संविदा कर्मी (लाइनमैन) की शनिवार को मौत हो गई। इसके विरोध में ग्रामीणों और परिजनों ने उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर मनाने का प्रयास किया लेकिन लोग क्षतिपूर्ति लेने पर अड़े रहे। करीब चार घंटे बाद अधिकारियों ने लिखित आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।
राजातालाब विद्युत उपकेंद्र पर इंसुलेटर में खराबी आने के बाद मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गांव निवासी संविदा कर्मी उमेश पटेल उर्फ़ डब्लू(25) उसे पिछले सप्ताह 16 अगस्त को बना रहा था। इसी बीच 63 एमबीए (33केवीए) के ट्रांसफार्मर में तेल बदलते समय अचानक आग लग गई थी।
इस घटना में वह झुलस गया था। भिखारीपुर के निजी हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था। ट्रांसफार्मर के इंसुलेटर मे खराबी ठीक करने के लिए शट-डाउन लिया गया था लेकिन दूसरे ट्रांसफार्मर को ठीक करते समय उमेश लाइन की चपेट में आकर झुलस गया था।
अधिकारियों ने दिया लिखित आश्वासन
अधीक्षण अभियंता ट्रांसमिशन डीसी दीक्षित ने मामले में दो सदस्यीय कमेटी गठित की थी। अभी कमेटी की रिपोर्ट पर कार्रवाई का फैसला होना बाकी था कि 24 अगस्त को सुबह उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उपकेंद्र पहुंच कर धरना, प्रदर्शन करने लगे।
इस बीच बिजली निगम के अधिकारियों ने परिजनों के साथ बातचीत कर क्षतिपूर्ति दिये जाने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद लोग माने। एसडीओ राजातालाब ने बताया कि पीड़ित युवक मेंटेनेंस के अंतर्गत कार्यरत था। इस दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
बताया कि विद्युत पारेषण के काम में लगी जेपीएस इंपिरियम ने दोपहर में विद्युत प्रेषण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता के नाम पत्र जारी करके मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दिए जाने और मृतक की मां संपत्ति देवी को ईएसआईसी के द्वारा मिलने वाला पेंशन देने का लिखित आश्वासन दिया।
इस दौरान रखौना के पूर्व प्रधान अजीत सिंह, राजकुमार गुप्ता, राजू यादव, सुरेश शर्मा आदि ने अधिकारियों से संविदा कर्मियों को कामकाज के दौरान पूरा सुरक्षात्मक उपाय मुहैया कराने की मांग की।