फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   continuously murder in jaunpur during lockdown up 

कोरोना के साथ अपराध का भी हॉटस्पॉट बना यह जिला, जून के महीने से हर दिन हो रही हत्याएं

Sun, 07 Jun 2020 02:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 07 Jun 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
continuously murder in jaunpur during lockdown up 
demo pic

कोरोना संक्रमण के साथ ही जौनपुर अपराध का भी हॉटस्पॉट बन गया है। शनिवार की रात फिर एक हत्या हो गई। बदलापुर थाना क्षेत्र के लेदुका गांव में शनिवार रात बदमाशों ने पंपिंग सेट पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

सुबह चारपाई पर किसान का लहूलुहान शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। डॉग स्क्वॉड ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पिछले एक सप्ताह में जिले में हत्या व गैर इरादतन हत्या की यह आठवीं वारदात है।
विज्ञापन



लेदुका गांव निवासी श्यामलाल यादव(45) शनिवार की रात खाना खाने के बाद घर से दूर पंपिग सेट पर सोने चले गए। सुबह काफी देर तक घर न आने पर चिंतित परिवार के लोग उन्हें बुलाने पहुंचे तो मौके का हाल देख सन्न रह गए। चारपाई पर श्यामलाल लहूलुहान होकर मृत पड़े थे। उनके सिर पर बांए कान के पास धारदार और नुकीले वस्तु से हमले के निशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ राजेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एक सप्ताह में हत्या की यह आठवीं घटना है।

इसके पहले दो जून को खुटहन के बड़सरा में कारोबारी राजेश तिवारी की जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि पांच जून को नेवढ़िया के नेवादा गांव में सराफा व्यापारी शिवजीत मौर्य को बदमाशों ने गोली मारकर मौत ही नींद सुला दी। तीन जून को नेवढ़िया के लाखापुर निवासी प्रेमप्रकाश पटेल, चार जून को मड़ियाहूं के राजापुर नंबर एक निवासी मातीबर, छह जून को खुटहन के पिलकिछा गांव निवासी किशोर मनीष गुप्ता, बदलापुर के भलुआही निवासी गुड्डू उर्फ मोबीन और गौराबादशाहपुर के बिथार गांव के चौकीदार श्रीराम राजभर की मौत हो गई थी। यह सभी मारपीट में गंभीर रुप से घायल थे। उपचार के दौरान दम तोड़ने के बाद पुलिस ने संबंधित मुकदमे में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed