फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   continious fifth day women protest for ban wine shop in varanasi

शराबबंदी के लिए लगातार पांचवे दिन भी महिलाओं ने ठेकों पर की तोड़फोड़

Mon, 27 Mar 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 27 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
continious fifth day women protest for ban wine shop in varanasi
महिलाओं ने ठेकों पर की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
शराबबंदी के लिए लगातार पांचवें दिन रविवार को भी गांव से शहर तक ठेकों पर महिलाओं का हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ का सिलसिला जारी रहा। भदैनी, शिवाला, जंसा के हरसोस और रामनगर में शराब ठेके बंद कर सेल्समैन भाग खड़े हुए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर महिलाओं को शांत कराया।
विज्ञापन


भदैनी के ठेके के सेल्समैनों वीरेंद्र और मुन्ना ने भेलूपुर थाने में तहरीर लूटपाट की तहरीर दी। आरोप है कि महिलाओें के साथ मौजूद लोगों ने 25 हजार रुपये और 40 पेटी शराब लूट लिया।
विज्ञापन

भेलूपुर थाना अंतर्गत शिवाला और भदैनी के देशी शराब ठेके पर महिलाओं ने झाड़ू और डंडा लेकर धावा बोला। दोनों शराब ठेकों के सेल्समैनों की भीड़ में शामिल लोगों ने पिटाई की। शराब की बोतलें और पाउच नष्ट कर दिया। वहां पहुंचे भेलूपुर इंस्पेक्टर ने महिलाओं से कार्रवाई की बात कही तो सभी रवींद्रपुरी स्थित पीएम के संसदीय कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह रामनगर के साहित्य नाका क्षेत्र स्थित देशी शराब ठेके पर महिलाओं ने धावा बोल कर रामनगर-टेंगरा मोड़ मार्ग जाम कर दिया। उधर, जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस में सरकारी देशी व अंग्रेजी शराब ठेके को बंद कराने के लिए जिला पंचायत सदस्य सीमा पटेल के नेतृत्व में महिलाएं पहुंचीं।

महिलाओं के उग्र तेवर देख सेल्समैन बादशाह और आनंद भाग खड़े हुए। वहां पुलिस पहुंची तो महिलाओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंप शराबबंदी की मांग की। पुलिस को हफ्ते भर की मोहलत दी।  जिले के अंग्रेजी और देशी शराब ठेकों  के मालिक रविवार को जिला आबकारी अधिकारी वाईआर यादव से मिले।

सभी ने कहा कि मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट की स्थिति में शराब ठेकों को खोल पाना संभव नहीं है। जिला आबकारी अधिकारी ने सभी को आश्वस्त किया कि पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 

पुलिस को आंध्रप्रदेश की दो महिलाओं की तलाश

continious fifth day women protest for ban wine shop in varanasi
wine - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण क्षेत्रों के शराब ठेकों पर मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाओें के पीछे पुलिस आंध्रप्रदेश की जय भवानी और तनूजा को जिम्मेदार बता रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों शराब बंदी के नाम पर महिलाओं को उकसाकर मारपीट और तोड़फोड़ करा रही हैं।

पांच महीने से जिले भर में महिलाओं का समूह बनाकर शराब बंदी के लिए मुहिम चला रही हैं। सिर्फ आराजी लाइन विकास खंड में ऐसे 107 समूह नशा उन्मूलन के नाम पर बनाए गए हैं। हरसोस में शराब ठेका बंद कराने आईं महिलाओं का कहना था कि 15 दिन पूर्व हरसोस पंचायत भवन पर मीटिंग हुई थी। बैठक में जंसा, भतसार, कपड़फोड़वा, कचनार, राजातालाब सहित कई जगह से महिलाएं आईं थीं।

सभी को कहा गया कि शराब ठेके हर हाल में बंद होने चाहिए और इसके लिए हमें किसी भी हद तक जाना होगा। महिलाओं ने बताया कि जय भवानी और तनूजा समूहों को धन भी मुहैया कराती हैं। जंसा थानाध्यक्ष रामप्रीत यादव ने बताया कि जय भवानी और तनूजा को गिरफ्तार करने के लिए और उनके नंबर सर्विलांस पर लगवाने के लिए महकमे के आला अफसरों को संस्तुति की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed