फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Contempt case filed in High Court against illegal builder

Varanasi News: अवैध निर्माणकर्ता के खिलाफ हाईकोर्ट में अवमानना वाद दाखिल

Sat, 26 Oct 2024 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Contempt case filed in High Court against illegal builder
अवैध निर्माणकर्ता के खिलाफ हाईकोर्ट में अवमानना वाद दाखिल
विज्ञापन

वीडीए ने रेरा सचिव को पत्र भेजकर कार्रवाई का किया अनुरोध
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। वीडीए ने अनमोल सेठ के खिलाफ हाईकोर्ट में अवमानना का वाद दाखिल किया है। इसके साथ ही रेरा सचिव को पत्र भेजकर उनके खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है।

वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के अनुसार हबीबपुरा चेतगंज में कक्कर ग्रुप आफ कंपनी के मालिक अनमोल सेठ ने तीन तल का नक्शा पास कराकर पांच तल का भवन बनाया था। वीडीए ने अवैध निर्माण सील कर सिगरा पुलिस की अभिरक्षा में दिया था। इस पर अनमोल सेठ ने हाईकोर्ट में रिट दायर कर कार्रवाई पर रोक का प्रार्थना किया था। हाईकोर्ट ने आदेश में स्थल पर यथा स्थिति बनाने को कहा। जोनल अधिकारी ने निरीक्षण करने पर पाया कि निर्माणकर्ता ने हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना कर सील तोड़कर निर्माण कार्य करा रहा है। इस पर हाईकोर्ट में अवमानना वाद दाखिल किया गया। अनमोल सेठ ने फ्लैट्स बेचने के लिए खरीदारों से पैसे जमा कराए था। जबकि फ्लैट की बिक्री से पूर्व रेरा में पंजीकरण जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article