फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Containers dropped from ship in varanasi

बनारस में जलपोत से उतारे गए कंटेनर, पूरे दिन टर्मिनल देखने पहुंचते रहे लोग

Wed, 14 Nov 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 14 Nov 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
Containers dropped from ship in varanasi
मल्टी मॉडल टर्मिनल का लोकार्पण करने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : file photo
बनारस में तैयार देश के पहले मल्टी मॉडल टर्मिनल के लोकार्पण के बाद सोमवार को ही सभी कंटेनर रवींद्र नाथ टैगोर से जेटी पर उतार लिए गए। इसके बाद इन्हें निर्धारित स्थलों के लिए रवाना कर दिया गया। मंगलवार को पूरे दिन टर्मिनल देखने के लिए आम लोग पहुंचते रहे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मल्टी मॉडल टर्मिनल का लोकार्पण किया। इसके बाद पेप्सिको का उत्पाद लेकर पहुंचे जलपोत से एक कंटेनर को प्राप्त कर जलपरिवहन की औपचारिक शुरुआत की। इसके बाद जलपोत में लदे अन्य 15 कंटेनर को भी उतारकर ट्रेलर पर लादा गया। उन्हें निर्धारित स्थलों के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पेप्सिको के कंटेनर कानपुर गए हैं, जहां अनलोडिंग के बाद कोलकाता जाने वाला उत्पाद लोड किया जाएगा। इसी प्रकार कुछ कंटेनर इफको लोडिंग के लिए भेजे जाएंगे। डाबर के उत्पाद वाराणसी से ही लोड होगा। उन्हें फिर से टर्मिनल ले आया जाएगा। फिर जलमार्ग से सभी 16 कंटेनर कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवींद्र नाथ टैगोर जहाज से पेप्सिको के आठ कंटेनर, इफको के छह कंटेनर और डाबर के दो कंटेनर भेजे जाने हैं। डिप्टी डायरेक्टर वाराणसी मयंक कुमार ने बताया कि 15 नवंबर के आस-पास इसकी लोडिंग शुरू होगी।

छुट्टी पर गए अधिकारी, कर्मचारी

मल्टी मॉडल टर्मिनल का काम निर्धारित अवधि में पूरा करने के बाद आईडब्लूएआई और निर्माणकारी कंपनी एफकॉन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। यहीं कारण रहा कि लोकार्पण के बाद कई अधिकारी, कर्मचारी छुट्टी पर चले गए। सोमवार को गार्ड को छोड़कर टर्मिनल पर सन्नाटा पसरा रहा।

वहीं पीएम के लोकार्पण के बाद मंगलवार को पूरे दिन लोग जलपोत और टर्मिनल को देखने लोग पहुंचते रहे। गंगा उस पर भी अच्छी खासी भीड़ नजर आई। लोग दूर-दूर से इसे देखने पहुंच रहे थे।

उधर टर्मिनल के करीब ही एक फ्रेट विलेज भी बसाया जाना है। जहां राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के पैकेजिंग प्वाइंट व रेफ्रिजरेशन सुविधा से युक्त वेयर हाउसेज होंगे। इसकी प्रक्रिया में भी तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed