{"_id":"683ca13f630f6e68cd00448a","slug":"construction-work-of-damaged-roundabout-started-varanasi-news-c-313-1-svns1020-133618-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: क्षतिग्रस्त गोलंबर निर्माण का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: क्षतिग्रस्त गोलंबर निर्माण का कार्य शुरू
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र स्थानीय चौक पर पिछले दिनों नव निर्मित गोलंबर ट्रक के धक्के से क्षतिग्रस्त हो गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया निर्माण के कारण गोलंबर टूट गया।
इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसे गंभीरता से लेते हुए रविवार को क्षतिग्रस्त गोलंबर की मरम्मत शुरू कर दी गई। करीब एक करोड़ 75 लाख की लागत से कासिमाबाद चौक पर डिवाइडर, गोलंबर के निर्माण के साथ सड़क का चौड़ीकरण किया जाना था। पिछले दो वर्ष से यह कार्य धीरे-धीरे किया जा रहा है। अभी भी वर्तमान समय में चौक के चारों मार्गों पर पटरी किनारे इंटरलॉकिंग का कार्य होना है। क्षतिग्रस्त गोलंबर की मरम्मत कराने के साथ चौक के चारों तरफ इंटरलॉकिंग का कार्य करने के लिए गड्ढा खोदाई का काम शुरू हो गया है। जबकि यह कार्य दो वर्ष पूर्व ही समाप्त हो जाना चाहिए था।
गोलंबर बनने के बाद भी चौक के चारों तरफ पटरियों पर ठेला खुमचा वालों द्वारा अतिक्रमण किए जाने से लंबी गाड़ियों को घूमने में दिक्कत हो रही है। क्षतिग्रस्त गोलंबर के मरम्मत के साथ जांच में आए अवर अभियंता सुरेंद्र यादव ने बताया कि जब तक चौक के चारों तरफ का सड़क किनारे अतिक्रमण नहीं हटेंगे। तब तक दुर्घटना होने की आशंका बनी रहेगी।