फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण कार्य तेज, खास गुलाबी पत्थरों से लगा दमकने 

Wed, 28 Oct 2020 12:32 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 28 Oct 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Construction of PM's dream project Kashi Vishwanath Dham intensified
निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ धाम अब चुनार के गुलाबी पत्थरों से सजने लगा है। जयपुर में तराशे गए करीब 65 हजार क्यूबिक फीट गुलाबी पत्थरों की पहली खेप पहुंचने के बाद काम अब पूरा होने की ओर है। पत्थरों की दूसरी खेप भी आने लगी है। काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण कार्य भी तेज हो गया है।



धाम का गुलाबी स्वरूप अब धीरे-धीरे आकार ले रहा है। मंदिर के चौक का काम अब प्रगति की ओर है। गुलाबी पत्थरों की आभा अब दर्शनार्थियों को भी नजर आने लगी है। नक्काशीदार पत्थरों की खूबसूरती भी उभरकर सामने आ रही है। श्री काशी विश्वनाथ धाम में मिले मंदिरों के जीर्णोद्धार और संरक्षण की जिम्मेदारी बीएचयू और संस्कृति मंत्रालय को सौंपी गई है।
 

Construction of PM's dream project Kashi Vishwanath Dham intensified
निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

ऐतिहासिक दस्तावेज होंगे दुनिया के सामने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ धाम की मणिमाला के मंदिरों का ऐतिहासिक दस्तावेज देश और दुनिया के सामने होगा। श्री काशी विश्वनाथ धाम में मिले प्राचीन मंदिरों के ऐतिहासिक दस्तावेजों को तैयार करने के लिए एएसआई भोपाल की टेंपल सर्वे की तीन सदस्यीय टीम ने काम शुरू कर दिया है।

 

Construction of PM's dream project Kashi Vishwanath Dham intensified
निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

परियोजना में मिले प्राचीन मंदिरों का इतिहास, उनकी प्राचीनता, विशेषता के अलावा मंदिरों के निर्माता की जानकारियां जुटाई जा रही हैं। काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के लिए खरीदे गए तीन सौ भवनों में 60 से अधिक छोटे बड़े मंदिर मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Construction of PM's dream project Kashi Vishwanath Dham intensified
निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
19 इमारतों पर चल रहा है काम
श्री काशी विश्वनाथ धाम के किनारे खड़ी की गईं टिन की ऊंची दीवारों के अंदर भारी सुरक्षा के बीच कारीगर, इंजीनियर और मजदूर 5.3 लाख वर्गफुट में धाम को आकार देने में लगे हैं। परिसर को लेकर गंगा घाट तक 24 इमारतें बनाई जाएंगी। इसमें से 19 इमारतों पर काम चल रहा है। इसमें मंदिर परिसर, मंदिर चौक, जलपान केंद्र, गेस्ट हाउस, यात्री सुविधा केंद्र, म्यूजियम, आध्यात्मिक पुस्तक केंद्र, मुमुक्षु भवन अस्पताल का निर्माण शुरू हो चुका है। मंदिर चौक का हिस्सा सी शेप में निर्मित किया जाएगा। यहां से सीधे मां गंगा के दर्शन किए जा सकेंगे।
 
विज्ञापन
Construction of PM's dream project Kashi Vishwanath Dham intensified
निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
निर्धारित समय में पूरा होगा काम
अधिशासी अभियंता संजय गोरे ने बताया कि 650 मजदूर दो शिफ्टों में लगातार काम कर रहे हैं। 345.27 करोड़ रुपये की लागत से काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण हो रहा है। अगस्त 2021 तक प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed